{"_id":"5891b89a4f1c1b5a42e8000c","slug":"hcil-expands-its-campaign-to-replace-takata-passenger-front-airbag-inflators-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 हजार 580 गाड़ियों के एयरबैग बदलेगी हौंडा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
41 हजार 580 गाड़ियों के एयरबैग बदलेगी हौंडा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
हौंडा कार्स इंडिया
- फोटो : Honda Cars India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास हौंडा की कार है तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। हाल ही में इस जापानी मोटर कंपनी ने भारत में बिक चुकीं 41 हजार 580 कारों को रीकॉल किया है। इन कारों में कंपनी महत्वपूर्ण मॉडल जैज, हौंडा सिटी, सिविक और एकॉर्ड शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर इन कारों में यह बदलाव किया जा चुका है अब भारत की बारी है। यह घोषणा स्वयं हौंडा कार्स इंडिया ने अपने तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान से की। इस रीकॉल के जरिए कंपनी इन कारों में लगे सामने के टकाटा एयरबैग को बदलेगी।
ये सारे बदलाव हौंडा अपने डीलरशिप के जरिए करेगी और इसके लिए ग्राहकों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अगर आपके पास हौंडा कार है तो घबराइए मत जल्द ही कंपनी आपको फोन करके इस बात की सूचना देगी और आपको कब एयरबैग बदलवाना है इसकी भी जानकारी देगी।
इसके बावजूद अगर आप पहले ही यह जानना चाहते हैं कि आपकी गाड़ी का एयरबैग बदलेगा या नहीं तो फिर एक काम करिए हौंडा कार्स इंडिया डॉट काम पर विजिट कीजिए और अपने 17 कैरेक्टर्स वाला वीकल आइडेन्टिफिकेशन नंबर यहां पर दर्ज करके चेक कर लीजिए कि आपकी कार का एयरबैग बदला जाएगा या नहीं। पर आपको बता दें कि 2012 में बनी 7 हजार 265 जैज, 32 हजार 4 सौ 56 सिटी, 659 एकॉर्ड और 1200 सिविक कारों के एयरबैग इस प्रक्रिया में बदले जाएंगे।