फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Expect to launch 8 new cars in 2014 Mercedes Benz India

भारतीय बाजार में मर्सिडीज बेंज की 8 नई कारें

Tue, 14 Jan 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Expect to launch 8 new cars in 2014 Mercedes Benz India

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज इस साल भी अपने इजाफे की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

विज्ञापन


इस साल भारत में करीब 8 नई कारें लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की ग्रोथ बरकरार रखने की योजना का हिस्सा है। नए कार मॉडल के अलावा कंपनी इस साल देश के छोटे शहरों में भी नेटवर्क को बढ़ाएगी।

इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेज

मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एबरहार्ड केर्न ने का कहना है, "2013 मर्सिडीज बेंज के लिए भारत में सबसे सफल साल रहा। पिछले साल के मुकाबले 2013 में हमारी बिक्री 32 फीसदी बढ़ी। 2014 में हमने दोहरे अंक को छूने का लक्ष्य रखा है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रोथ की रफ्तार बरकरार रखने के लिए कंपनी भारत में नए प्रॉडक्ट्स पेश करेगी। केर्न ने कहा, '2014 में पिछले साल जितनी ही कारें पेश की जाएंगी।' कंपनी ने 2013 में 8 कारें पेश की थीं। केर्न ने कहा कि नई लॉन्च के बारे में कंपनी जल्द फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो आ गई पावर स्टेयरिंग के साथ नई टाटा नैनो

इसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीइकल (एसयूवी) जीएलए और सेडान सीएलए क्लास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है।

मर्सिडीज बेंज इंडिया के सीएमडी के मुताबिक, भारत में नेक्स्ट जेनरेशन कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में किसी भी तरह की समय सीमा बताने से इनकार कर दिया।

मर्सिडीज बेंज ग्लोबल लेवल पर नई जेनरेशन सी-क्लास सेडान भी लॉन्च करेगी। यह पूछे जाने पर क्या कंपनी ने ए-क्लास या बी-क्लास कॉम्पैक्ट कार की लोकल एसेंबलिंग का फैसला किया है, केर्न ने कहा कि इस बारे में अब तक फैसला नहीं हुआ। हालांकि, कंपनी भारत में ज्यादा मॉडल एसेंबल करने पर विचार कर रही है।

होंडा सिटी डीजल लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

कंपनी फिलहाल सी, ई और एस क्लास सेडान को एसेंबल करती है, जबकि एमएल और जीएल मॉडल एसयूवी उसके पुणे स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनते हैं।

कंपनी ने पिछले साल कुल 9,003 कार की बिक्री है और इस साल कंपनी अपनी दो कॉम्पैक्ट कारों मॉडल ए क्लास और बी क्लास के जरिए कामयाबी की राह देख रही है।

केर्न के मुताबिक देश में बिक्री के आधार पर कंपनी में कॉम्पैक्ट कार का हिस्सा 20 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed