फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   All New Honda City Launched at Rs. 7.42 Lakh

होंडा सिटी डीजल लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Tue, 07 Jan 2014 03:03 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
All New Honda City Launched at Rs. 7.42 Lakh
आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। जापानी कार कंपनी होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा सिटी का नया अवतार लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन


कंपनी ने नई होंडा सिटी पेट्रोल के साथ-साथ डीजल वर्जन में उतारी है। कंपनी ने 25 नंबवर 2013 को इस कार की घोषाण की थी। तब से ये कार लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


कंपनी ने नई होंडा सिटी को पांच ई, एस, वी, एसवी और वीएक्स वैरियंट के उतारा है। पांच वैरियंट पेट्रोल और डीजल इंजन सपोर्ट के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेज

कंपनी का दावा है कि नई होंडा सिटी डीजल इंजन के साथ 26 किलोमीटर प्रति लीटर फ्यूल इफिशंसी देने में सक्षम है। इस कार की ये माइलेज क्षमता होंडा सिटी डीजल को भारत की सबसे ज्यादा फ्यूल इफिशंट कार बनाती है।

इस कार को कंपनी की सेडान कार जैज के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसमें यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा के फीचर्स को शामिल किया गया है।

कार में 1.5 लीटर डीटीईसी डीजल इंजन है, जो बेहतर माइलेज के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस कार में स्पेस भी पहले मॉडल के मुकाबले अधिक है।

आज से शुरुआत, लॉन्च होने के तैयार साल की ये चर्चित कारें


इसके खास फीचर में टच स्टार्ट और टच स्टॉप की सुविधा। कार में स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर पार्किंग सेंसर, रियर एआईसी एयरकंडीशनिंग वेंट्स, आठ स्पीकर, चार पॉवर आउटलेट्स, मल्टी फंक्शन इंट्रूमेंशन जैसे कई नए फीचर्स भी हैं।

कंपनी ने इसकी कीमत 7.42-11.10 लाख रुपए तय की है। होंडा का डीजल मॉडल का मुकाबला हुंडई वेरना और फॉक्स वैगन वेंटो से होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed