{"_id":"cac83f58-4358-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-car-maker-company-want-to-come-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में आने को बेकरार चीनी कार कंपनी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारतीय बाजार में आने को बेकरार चीनी कार कंपनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 11:35 AM IST
विज्ञापन
कारें बनाने वाली चीन की अग्रणी कार कंपनी ग्रेट वॉल मोटर (जीडब्लूएम) भारत आना चाहती है। अपने देश की व्यावसायिक वाहन निर्माता बीकी फोटॉन मोटर कंपनी के बाद जीडब्लूएम ने भारत में कारोबार शुरू करने की इच्छा जताई है। सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते सप्ताह इस बारे में विचार-विमर्श करने और प्लांट के लिए जगह तलाशने के लिए जीडब्लूएम की एक टीम नई दिल्ली आई थी।
विज्ञापन
माथुर ने बताया कि जीडब्लूएम किसी कंपनी के साथ करार कर साझा उपक्रम चालू करने के बजाय भारतीय बाजार में अकेले अपने दम पर उतरना चाहती है। हालांकि जीडब्लूएम ने ईमेल के जरिये इस बाबत पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया है। कंपनी की गाडि़यों की रेंज में सेडान C-50, C-30, हैचबेक C-20आर, C-10, suv हेवल H-6, H-5 और M-4 जैसी शानदार गाडि़यां शामिल हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उसकी सालाना उत्पादन क्षमता आठ लाख इकाई है। यह अपनी गाडि़यों का निर्यात 100 देशों में करती है।
विज्ञापन