फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   Ashok Leyland Introduces ‘GURU’ and the Next Generation ‘PARTNER’

हल्के कॉमर्शियन वाहनों के सेगमेंट में अशोक लेलैंड ने उतारा गुरू और पार्टनर

Fri, 03 Feb 2017 05:29 PM IST
Auto Desk, Amar Ujala, New Delhi
Auto Desk, Amar Ujala, New Delhi Updated Fri, 03 Feb 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ashok Leyland Introduces ‘GURU’ and the Next Generation ‘PARTNER’
अशोक लेलैंड - फोटो : Ashok Leland
चेन्नई। कॉमर्शियल वाहनों के सेगमेंट अशोक लेलैंड ने नए साल पर अपने दो प्रमुख उत्पाद गुरू और पार्टनर को बाजार में उतारा है। बजट से ठीक पहले इन उत्पादों को पेशकरके अशोक लेलैंड ने सबको चौंका दिया है। हालांकि इस बात पर सफाई देते हुए कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि यह लांच पहले से शेड्यूल था और हम इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। 
विज्ञापन


हल्के वाणिज्यिक वाहन ‘दोस्त’ को सफलतापूर्वक पेश करने के बाद कंपनी ने  एक कार्यक्रम में ‘गुरू’को उतारा है। साथ ही सामान ढोने वाला हल्का वाणिज्यिक वाहन ‘पार्टनर’ पेश की है जो पहला एयर कंडीशनर एलसीवी है। गुरू की कीमत 14.35 से 16.75 लाख रपये है। इसमें वैट शामिल है। वहीं ‘पार्टनर’ के छह टायर वाले संस्करण की कीमत 10.59 लाख रपये जबकि चार टायर वाले सस्करण की कीमत 10.29 लाख रपये चेन्नई में एक्श-शोरूम कीमत है।
विज्ञापन


पार्टनर 4 टायरों और 6 टायरों के वेरिएंट में उपलब्‍ध है। इसमें एडवांस्‍ड जेडडी कॉमन रेल डीजल इंजिन लगाया गया है जो कि बीएस 4 के मानकों पर तैयार है। वहीं गुरू बीएस 3 और बीएस 4 वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा। इसमें कॉमन रेल फ्यूल इंजेक्शन सिस्‍टम के साथ लेटेस्‍ट एच सीरीज इंजिन लगाया गया है। ड्राइवरों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी फीचर इसमें दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed