फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   3.3 million Bugatti Chiron new record, accelerating from zero to 400kmh in 41.96 seconds

21 करोड़ की इस कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 42 सेकेंड में पकड़ी 0-400 kmph की स्पीड

Thu, 14 Sep 2017 10:32 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 14 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
3.3 million Bugatti Chiron new record, accelerating from zero to 400kmh in 41.96 seconds
कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे।
बुगाटी चिरोन हाइपरकार ने हाल ही में सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा (249mph) की स्पीड पकड़ने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की यह कार 41.96 सेकेंड में इस 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। इस दौरान कार ने करीब 3 किमी. का सफर तय किया। उस समय इस कार को पूर्व फॉर्मूला-1 ड्राइवर जुआन पब्लो मोंटोया चला रहे थे। 
विज्ञापन


पढ़ें: Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
विज्ञापन


इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने में सबसे अहम रोल कार में दिए गए 1103kW क्वाड-टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन ने निभाया है। कार में 8 लीटर वाला 16 सिलिंडर इंजन लगा है। दुनियाभर के ऑटो सेक्टर में कार के इस रिकॉर्ड की चर्चा हो रही है। कंपनी ने इस टेस्टिंग की वीडियो भी बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे हुई कार की टेस्टिंग


टेस्टिंग के दौरान कार 0-100 किमी/घंटा मात्र 2.4 सेकेंड में पहुंच गई।
0-200 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.1 सेकेंड लगे।
0-300 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 13.1 सेकेंड लगे।
वहीं यह कार 0-400 किमी/घंटा मात्र 32.6 सेकेंड में पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed