{"_id":"664f6cff696ec4c90506d61a","slug":"car-buying-tips-for-first-time-buyers-car-tips-and-tricks-in-hindi-2024-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Buying Tips: खरीद रहे हैं अपनी पहली कार? सही वाहन चुनते समय इन गलतियों से बचें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Buying Tips: खरीद रहे हैं अपनी पहली कार? सही वाहन चुनते समय इन गलतियों से बचें
Thu, 23 May 2024 09:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 09:51 PM IST
सार
हर कार खरीदने का सफर उत्साह और उम्मीदों से शुरू होता है। लेकिन अक्सर शंकाओं और अपने विकल्पों और फैसलों पर दोबारा विचार करने के साथ खत्म हो जाता है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप भी वही आम गलतियां न करें जो ज्यादातर पहली बार कार खरीदने वाले करते हैं।
विज्ञापन
Cars
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर कार खरीदने का सफर उत्साह और उम्मीदों से शुरू होता है। लेकिन अक्सर शंकाओं और अपने विकल्पों और फैसलों पर दोबारा विचार करने के साथ खत्म हो जाता है। खासकर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए, डीलरशिप में समय बिताना, ऑफर्स को समझना और दबावपूर्ण बिक्री रणनीति से निपटना थकाऊ हो सकता है। सही कीमत पर सही चुनाव करने का दबाव आपको अपने फैसले को लेकर असमंजस में डाल सकता है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप भी वही आम गलतियां न करें जो ज्यादातर पहली बार कार खरीदने वाले करते हैं।
विज्ञापन
अपनी रिसर्च न करना
कार खरीदते समय, पूरी तरह से रिसर्च करना महत्वपूर्ण है। फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता), सेफ्टी फीचर्स, बैठने की क्षमता और कीमत जैसी कई चीजें पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जरूरी फीचर्स और गैर-जरूरी अतिरिक्त सुविधाओं के बीच अंतर करना महत्वपूर्ण है जिन्हें डीलरशिप बढ़ावा दे सकती हैं। जिससे लागत अनावश्यक रूप से बढ़ सकता है।

नई बेहतर है
नई या पुरानी कार के बीच चुनना एक और महत्वपूर्ण विकल्प है। हालांकि नई कारें लंबे समय तक फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन पुरानी कारों की कम लागत फायदेमंद हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जिनका बजट सीमित है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पुरानी कारों को खरीदने का ऑप्शन देते हैं। और उनके फायदे और नुकसान को भी बताते हैं।

कार को सिर्फ एक बार देखने के बाद फैसला लेना
किसी खास कार पर विचार करते समय, सिर्फ उसकी दिखावट के आधार पर जल्दबाजी न करें। सुनिश्चित करें कि यह आपकी व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करती है। और विशेष रूप से महंगे मॉडल के लिए बीमा जैसी अतिरिक्त लागतों पर विचार करें।

कार का टेस्ट ड्राइव न लेना
कार के परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने के लिए टेस्ट ड्राइव लेना जरूरी है। खराब सड़कों पर विजन, डैशबोर्ड लेआउट, सस्पेंशन, स्टीयरिंग रेस्पॉन्स और रियर-व्यू कैमरों जैसे एडवांस्ड फीचर्स की जांच करें। बाद में संभावित समस्याओं से बचने के लिए किसी बाहर के मैकेनिक को दिखाना न भूलें।

सेल्सपर्सन पर भरोसा करना
हालांकि कार डीलरशिप मददगार हो सकती हैं। लेकिन बातचीत को सावधानी के साथ करना जरूरी है। सब कुछ बातचीत का विषय है। इसलिए अन्य ऑप्शंस पर रिसर्च करें। और अगर आपको सबसे अच्छा सौदा नहीं मिलता है, तो लौटने के लिए तैयार रहें। गैर-जरूरी फीचर्स से प्रभावित होने या उस प्राइस रेंज से ज्यादा दबाव में आने से बचें, जो आपकी पहुंच से बाहर है।