Car Care Tips: मानसून में नहीं रोना तो कार के लिए इन एक्सेसरीज को रखें तैयार, फटाफट जानें डिटेल
अगले कुछ दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में अभी से अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दें। वरना बाद में मानसून के दौरान कार काफी परेशानी कर सकती है। आगे पढ़ें इसकी पूरी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के उत्तरी हिस्से में गर्मी का विकराल रुप देखा जा रहा है। मगर आने वाले कुछ दिनों में मानसून दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे सकता है। देश में मानसून आने से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए। ऐसे में अगर आपके पास वाहन है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। मानसून के दौरान वाहन का अधिक ध्यान रखना होता है। मानसून के मौसम में वाहन का रखरखाव रखने के लिए कई तरह की चुनौतियां आती हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए आप कुछ एक्सेसरीज का सहारा ले सकते हैं, जिससे वाहन को मानसून के दौरान बेहतर ढंग से रखा जा सकता है। आगे खबर में जानिए डिटेल।
रबड़ फ्लोर मैट
मानसून के दौरान वाहन के लिए रबड़ फ्लोर मैट काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस मैट का बड़ा फायदा है कि इसे गंदा होने पर आसानी से साफ किया जा सकता है। इसकी गुणवत्ता काफी अच्छी होती है, ऐसे में इसकी लाइफ काफी लंबी होती है। ये एंटी माइक्रोफाइबल और एंटी फंगल की खूबियों के साथ आता है।
ओआरवीएम एंटी फॉग फिल्म
मानसून में कार के शीशों पर फॉग का आना आम बात है। ऐसे में ओआरवीएम एंटी फॉग फिल्म के इस्तेमाल से बारिश या फॉग के मौसम में बाहर का नजारा बेहतर ढंग से देख सकते हैं। इस फिल्म की वजह से वाहन चला रहे ड्राइवर को सड़क की बेहतर दृश्यता नजर आती है।
कार वैक्स का इस्तेमाल
यह तो आप जानते ही होंगे कि मानसून के दौरान गाड़ी पर बाहरी गंदगी चिपक जाती है। ऐसे में इस समस्या का समाधान है वैक्स। जी हां, गाड़ी पर वैक्स करना मानसून के मौसम के लिए काफी फायदेमंद रहता है। अगर आप इस को फॉलो करते हैं तो इससे गाड़ी पर लगने वाले स्क्रैच और पानी के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
माइक्रोफाइबर कपड़ा
मानसून के दौरान कार का खास ध्यान रखने के लिए जरूरी है कि अपने साथ एक माइक्रोफाइबर कपड़ा रखना जरूरी है। इस माइक्रोफाइबर कपड़े से कार पर आने छोटे निशान और पानी को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए किसी और चीज की जरूरत नहीं है।
विंडशील्ड पर लिक्विड का इस्तेमाल
बारिश के मौमस में कार की विंडशील्ड से देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बेहतर दृश्यता के लिए विंडशील्ड लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लिक्विड बारिश के दौरान ड्राइवर को सही से देखने में मदद करता है