{"_id":"6371fa2a16a8d676f92fb3e4","slug":"byd-atto3-competes-with-mg-zs-ev-and-hyundai-kona-know-which-electric-suv-will-be-the-best-option-for-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BYD Atto 3: बीवाईडी Atto3 का है दो ईवी से मुकाबला, जानें कौन सी एसयूवी होगी आपके लिए बेहतरीन विकल्प","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BYD Atto 3: बीवाईडी Atto3 का है दो ईवी से मुकाबला, जानें कौन सी एसयूवी होगी आपके लिए बेहतरीन विकल्प
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 14 Nov 2022 02:00 PM IST
सार
चीन की बीवाईडी ने ATTO3 की कीमतों का एलान कर दिया है। जिसके बाद इसका मुकाबला भारत में पहले से मौजूद दो अन्य इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। ऐसे में कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
बीवाईडी atto3
- फोटो : BYD India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को चीन की ऑटो कंपनी बीवाईडी की ओर से ATTO3 की कीमतों का एलान कर दिया गया है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में इसका दो अन्य कार निर्माताओं के उत्पाद से मुकाबला होगा। इस खबर में हम तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
बीवाईडी Atto3
2 of 4
बीवाईडी Atto3
- फोटो : BYD India
चीन की कार कंपनी बीवाईडी ATTO 3 पर बेहतरीन रेंज का दावा करती है। ARAI के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर चलाई जा सकती है, जबकि NEDC के दावे के मुताबिक इसकी गई रेंज 480 किलोमीटर है। इसमें अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया है। इसे सिर्फ 50 मिनट में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्पोर्टी और ताकतवर मोटर के साथ ही इसमें आकर्षक इंटीरियर दिया गया है। इसी के साथ ATTO 3 में L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सिस्टम, BYD डिपायलट, 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360° होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये है।
एमजी जेडएस ईवी दो वैरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव के साथ आती है। इस कार में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। एमजी का दावा है कि यह कार फुल चार्जिंग के बाद 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसमें लगी मोटर 174 बीएचपी और 280 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करती है। ब्रिटिश कंपनी की यह ईवी सिर्फ 8.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। जेडएस ईवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 22.58 लाख रुपये है जबकि इसका टॉप वैरिएंट 26.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी बीवाईडी ATTO3 के लिए चुनौती होगी। साउथ कोरियाई कार कंपनी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये है जबकि इसका टॉप वैरिएंट24.02 लाख रुपये की कीमत पर मिलता है। हुंडई के मुताबिक इस ईवी को फुल चार्ज करने के बाद 452 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 9.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसमें ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। कंपनी इस कार की बैटरी पर आठ साल या एक लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।