नवरात्रि में जापानी कार कंपनी टोयोटा ने ग्राहकों को झटका दिया है। अब इस फेस्टिव सीजन में कंपनी की कारें खरीदने के लिए और ज्यादा रुपये देने होंगे। कंपनी ने बढ़ी कीमतों का अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिया है। एमपीवी और एसयूवी गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी की गई है।
कितने बढ़े दाम
2 of 5
भारत में टोयोटा की कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने सात सीटर इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर के दामों में बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने क्रिस्टा के दाम में 23 हजार रुपये और फॉर्च्यूनर के दाम में 77 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
17.68 लाख से शुरू होगी इनोवा क्रिस्टा
3 of 5
टोयोटो इनोवा क्रिस्टा
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वैरिएंट 2.7 GX (-) 7S MT की शुरूआत 17.68 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के साथ होगी। इसके बाद 2.7 GX (-) 8S MT वैरिएंट के लिए 17.73 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत देनी होगी। 2.7 GX 8S MT वैरिएंट के लिए 18.14 लाख रुपये, 2.7 GX 7S AT के लिए 19.02 लाख रुपये, 2.7 GX 8S AT के लिए 19.07 लाख रुपये, 2.7 VX 7S MT वैरिएंट के लिए 20.95 लाख रुपये और पेट्रोल के टॉप वैरिएंट 2.7 ZX 7S AT के लिए 23.83 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होगी।
ये भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
कितनी है फॉर्च्यूनर की कीमत
4 of 5
टोयोटा फॉर्च्यूनर
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके (2.7L) 4x2 MT वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये, (2.7L) 4x2 AT के लिए 34.18 लाख रुपये, (2.8L) 4x2 MT के लिए 35.09 लाख रुपये, (2.8L) 4x2 AT के लिए 37.37 लाख रुपये, (2.8L) 4x4 MT के लिए 38.93 लाख रुपये और (2.8L) 4X4 AT वैरिएंट के लिए 41.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होगी।
ये भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कितनी है फॉर्च्यूनर लीजेंडर की कीमत
5 of 5
फॉर्च्यूनर लीजेंडर
- फोटो : Toyota Bharat
फॉर्च्यूनर लीजेंडर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 42.82 लाख रुपये ((2.8L) 4x2 AT) और इसके टॉप वैरिएंट (2.8L) 4x4 AT की एक्स शोरूम कीमत 46.54 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें - Top 5 Safe cars: सेफ्टी में टॉप पर हैं टाटा और महिंद्रा की ये कारें, बाकी सब हैं पीछे