देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता टाटा की ओर से हैचबैक टियागो की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने हैचबैक के कुछ वैरिएंट्स की कीमतों में ही इजाफा किया है। कीमत बढ़ने के बाद अब इसके सबसे सस्ते वैरिएंट की शुरुआत 5.45 लाख रुपये से होगी। इस खबर में टियागो के सभी वैरिएंट्स की कीमत की जानकारी दी जा रही है।
सबसे सस्ते वैरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा टियागो का सबसे सस्ता वैरिएंट एक्सई है। इस वैरिएंट अब एक्स शोरूम कीमत पांच लाख 44 हजार 900 रुपये है। जबकि कीमतों में बढ़ोतरी से पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 539000 रुपये थी। इसकी कीमत में पांच हजार रुपये का इजाफा किया गया है।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
सबसे ज्यादा बढ़े इस वैरिएंट के दाम
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टियागो के एक्सटी वैरिएंट के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इसके नए दाम 619900 रुपये हो गए हैं जबकि बढ़ोतरी से पहले इसकी एक्स शोरूम कीमत 599900 रुपये थी। इसके दाम में बीस हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मैनुअल एक्सटी के साथ ही ऑटोमैटिक एक्सटीए के दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
किस वैरिएंट के दाम नहीं बढ़े
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
कंपनी ने सिर्फ एक ही वैरिएंट के दाम में बढ़ोतरी नहीं की है। जिस वैरिएंट के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है उसमें एक्सटी RHYTHM वैरिएंट है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 649900 रुपये है। इसके अलावा एक्सजेड और एक्सजेडए वैरिएंट को लिस्ट से हटा दिया गया है। लेकिन एक्सजेड प्लस, एक्सजेडए प्लस, एक्सजेड प्लस डीटी और एक्सजेडए प्लस डीटी वैरिएंट मिलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
बाकी वैरिएंट के कितने बढ़े दाम
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
एक्सटीओ वैरिएंट के दाम में पांच हजार रुपये, एनआरजी एक्सटी के दाम में आठ हजार रुपये, एनआरजी के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेड प्लस के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेड प्लस डीटी के दाम में आठ हजार रुपये, एनआरजी एएमटी के दाम में सात हजार रुपये, एक्सजेडए प्लस के दाम में सात हजार रुपये और एक्सजेडए प्लस डीटी के दाम में आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क