{"_id":"5e760c768ebc3e6fab411467","slug":"bs6-suzuki-intruder-launched-in-india-will-get-special-features-with-major-changes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई BS6 Suzuki Intruder में हुए कई बड़े बदलाव, पुरानी के मुकाबले कीमतों में बंपर बढ़ोतरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नई BS6 Suzuki Intruder में हुए कई बड़े बदलाव, पुरानी के मुकाबले कीमतों में बंपर बढ़ोतरी
Sat, 21 Mar 2020 06:46 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Suzuki INTRUDER BS6
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजुकी कंपनी लगातार अपने व्हीकल लाइन-अप को मानकों के अनुसार अपडेट करने में लगी है। इसी बीच कंपनी ने अपनी चर्चित बाइक सुजुकी Intruder को नए बीएस6 इंजन को भी अपडेट कर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। जानकारी के मुताबिक यह बाइक 13 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। इसमें 154.9 सीसी का फोर-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है। अपडेशन के बाद इस सेग्मेंट में पहली बार किसी बाइक की कीमत में इतना बड़ा इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
Suzuki INTRUDER BS6
- फोटो : AmarUjala
बाइक में 154.9 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन इंजन दिया गया है। जो 13.6 एचपी की पावर और 13.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि पुराना BS4 मॉडल 14.6 एचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कुल मिलाकर पुरानी के बदले नई इंट्रूडर की पावर और टॉर्क कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
गाड़ी का लुक देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस बाइक में 17 इंच के कास्ट व्हील्स मिलेंगे। इसमें फ्रंट और रियर व्हील दोनों में डिस्क ब्रेक्स भी होंगे। बाइक में 11 लीटर का फ्य़ूल टैंक दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी, बैकरेस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेल लैंप्स, शार्प ट्विन एग्जॉस्ट, तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैटे ब्लैक, कैंडी सैनोमा रेड, ग्लॉस स्पार्कल ब्लैक कलर और एबीएस सिस्टम मिलेगा।
Suzuki Intruder 250cc Cruiser Bike
- फोटो : Suzuki
बाइक 5-स्पीड गिरयबॉक्स से लैस है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैट ब्लैक/कैंडी सानोमा रेड, ग्लास स्पार्कल ब्लैक/मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर और मैटेलिक मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर में उपलब्ध है। वहीं इस अपडेटेड बाइक का वजन भी बढ़ गया है। इसका वजन तकरीबन तीन किलोग्राम तक बढ़ गया है। बाइक का कुल वजन अब 152 किलोग्राम हो गया है। कंपनी ने बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए हैं