फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Review ›   Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch

1950 की इस मोटरसाइकिल देख लोग रह गए भौचक्के

Mon, 08 May 2017 02:52 PM IST
Updated Mon, 08 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch
- फोटो : Amit Dwivedi

जिंदगी में हम हमेशा उन चीजों को ज्यादा मिस करते हैं जो बीत जाती हैं। पुराना समय हमेशा याद आता है सुनहरी यादें हमारे दिमाग से उतरने का नाम नहीं लेतीं। कुछ एक ऐसा ही दौर हाल ही में याद किया है देश की लोकप्रिय बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने। अतीत के यादों से एक सुनहरी पेशकश के रूप में रॉयल एनफील्ड ने 1950 की याद लोगों को दिला दी है जब बुलेट की शुरुआत हुई थी। रॉयल एनफील्ड ने रेडिच को बाजार में उतारकर बुलेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। लाल रंग में नहाई इस मोटरसाइकिल की खूबसूरती को मैंने दो सप्ताह से अधिक समय तक जिया। आइए आपको बताते हैं कि इस रेडिच में क्या खास है और इसकी राइडिंग कितनी अलग है और इस मोटरसाइकिल पर बैठा देखकर लोग आपके प्रति क्या नजरिया रखते हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंं : KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया 

विज्ञापन

अतीत के झरोखे से 

Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch
 रॉयल एनफील्‍ड के अनुसार इसका रंग और पेंट स्कीम 1950 के दशक से काफी मेल खाता है। इसे यूके के रेडिच में पहली बनाया गया था। यही वो जगह है जहां पर रॉयल एनफील्‍ड की मोटरसाइकिलों को बनाना शुरू किया गया था। इस क्लासिक 350 रेडिच सीरीज मोटरसाइकिल में रॉयल एनफील्ड रेडिच का वही मोनोग्राम प्रयोग किया गया है जिसे 1939 में 125 सीसी प्रोटोटाइप रॉयल बेबी में यूज किया गया था। यह एक टू स्ट्रोक मोटरसाइकिल थी। इसकी कीमत में क्लासिक 350 से कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और कंपनी इसे 1 लाख 46 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली में बेच रही है, यह ऑन रोड कीमत है। 1950 में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को वर्ल्ड वार से पहले रेडिच में बनाया गया था जो कि यूके के बर्मिंघम के पास एक छोटी सी जगह है। वहां से निकलकर इस मोटरसाइकिल कंपनी ने भारत में सबसे ज्यादा सफलत हासिल की। 
ये भी पढ़ेंं : Honda NAVI: एक ऐसी मोटरसाइकिल जिसने दिला दी 70 के दशक की याद
 

क्या है इसमें नया

Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch
नएपन के नाम पर इस मोटरसाइकिल में सिर्फ पेंट कलर स्कीम है व तीन रंग हैं जिसमें रेडिच उपलब्‍ध है। इसके साथ इसमें दिया गया रेडिच का लगभग 76 साल पुराना मोनोग्राम दिया गया है। इसमें एक सीट कंपनी दे रही है अगर आपको पिलियन राइडर को जगह देनी है इस मोटरसाइकिल पर तो अलग से एक सीट और लगवानी पड़ेगी। मैं जिस रेडिच को राइड कर रहा था वह लाल रंग में थी। यह एक शानदार मोटरसाइकिल है जिसे लोग मुड़कर देखना पसंद करते हैं। लेकिन इस रंग में अगर ये गंदी हो जाती है तो पुरानी लगने लगती है। इसलिए अगर आप रेडिच ले रहे हैं तो ध्यान रहे साथ में एक सूती कपड़ा भी रखें जिससे इसकी चमक पर चढ़ी धूल को इस पर बैठने से पहले हटा दें आप लोगों की नजरों में बसे रहेंगे। बुलेट प्रेमियों के लिए रॉयल  एनफील्‍ड का इससे अच्छा तोहफा नहीं हो सकता था। मैंने इस खास मोटरसाइकिल को लगभग 600 किलोमीटर तक चलाया। 
ये भी पढ़ेंं : तेजी से लोकप्रिय हो रही थंडरबर्ड 500 का हमने टेस्ट लिया
विज्ञापन

चलाने में 

Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch
यह पूरी तरह से क्लासिक 350 है तो अगर आपने क्लासिक चला रखी है तो इसमें और उसमें आपको कोई फर्क नहीं मिलेगा। यहां तक कि इसका परफॉर्मेंस नंबर भी नहीं बदला है। इसमें रॉयल एनफील्‍ड ने क्लासिक वाला 346 सीसी का इंजन लगा है जो कि 19.8 बीएचपी की शक्ति 5250 आरपीएम पर तथा 28 एनएम का टॉर्क 4000 आरपीएम पर देती है। क्लासिक की तरह मोड़ों पर यह भी थोड़ा भारी महसूस होती है और ऐसा लगता है जैसे इसे मुड़ना पसंद नहीं है। लेकिन सीधे रास्ते पर यह 60 किमीप्रघं की गति पर सबसे अच्छी तरह से क्रूज होती है। अगर आप इसे 90 या 100 किमीप्रघं तक दौड़ाएंगे तो इसके इंजन का तनाव आपके पैरों को हिला देगा। लेकिन बाइक सबसे अच्छा माइलेज भी 60 किमीप्रघं की गति तक चलाने पर ही देती है। मुझे इस मोटरसाइकिल से लगभग 35 किमीप्रली का माइलेज मिला। 
 

तकनीकि जानकारी

Road test review of Royal Enfield Classic 350 Redditch
रेडिच - फोटो : Amit Dwivedi
  • रंग                   ये मोटरसाइकिल सिर्फ तीन रंगों में उपलब्‍ध है
  • इंजन क्षमता        346 सीसी
  • शक्ति               19.8 बीएचपी@5250आरपीएम
  • टॉर्क                 28एनएम@4000 आरपीएम
  • गियरबॉक्स          5 स्पीड
  • व्हीलबेस             1370 मिलीमीटर
  • ग्राउंड क्लीयरेंस     135 मिलीमीटर
  • लंबाई                 2180 मिलीमीटर
  • चौड़ाई               790 मिलीमीटर
  • ऊंचाई               1080 मिलीमीटर
  • वजन                187 किलोग्राम
  • टैंक क्षमता          13.5 लीटर
  • कीमत                1.46 लाख रुपये ऑन रोड दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed