फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Zero Motorcycles announced updated range with extended range and faster charging

इस कंपनी ने उतारी बेहतर परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, एक बार चार्ज होकर चलेगी 350 किमी.

Tue, 24 Oct 2017 12:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 24 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Zero Motorcycles announced updated range with extended range and faster charging
Zero Motorcycles
अमेरिका की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी जीरो मोटरसाइकिल ने बाइकों की रेंज को अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नई रेंज की बाइक में 10 फीसदी ज्यादा चलने की क्षमता और छह गुना फास्ट चार्जिंग दी होगी। कंपनी ने इसके तहत तीन नई बैटरी-  ZF14.4, ZF7.2 और ZF3.6 पेश की हैं। नई बैटरियां वर्तमान के मुकाबले ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करेंगी। यूजर्स इनमें से किसी भी बैटरी का विकल्प चुन सकते हैं जो 350 किमी. से ज्यादा का सफर तय कर पाएगी।
विज्ञापन


कंपनी के वायस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग और सेल्स) टोड एंडरसन ने कहा, "इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के क्षेत्र में हमारी कंपनी लगातार अपनी सीमाओं से परे जाने की कोशिश करेगी। जो ग्राहकों को लंबी दूरी तय करने और फास्ट चार्जिंग का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है।"
विज्ञापन


पढ़ें: यामाहा लाने जा रही तीन पहियों की बाइक, दिखने में होगी कुछ ऐसी
विज्ञापन
विज्ञापन


नई लीथियम आयन बैटरी मेंटेनेंस फ्री रहेंगी और इसमें पांच साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 6 kW का चार्ज टैंक भी पेश किया है जो साधारण चार्जर से 6 गुना फास्ट चार्जिंग देगा। इसके अलावा इन बाइकों में नए कलर ग्राफिक्स और बेहतर टॉर्क दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed