2015 में इतालवी बाइक कंपनी भारत में मचाएगी धूम
यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है कि इटली की जानी-मानी सुपरबाइक कंपनी बेनेल्ली भारत में डीएसके मोटोव्हील्स के साथ अपनी बाइक लॉन्च करने वाली है।
बेनेल्ली ने शुरुआती दौर में भारतीय बाजार में 300सीसी-1130सीसी पावर इंजन की मोटरसाइकिल उतारने की बात कही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक इतालवी बाइक कंपनी बेनेल्ली भारत में टीएनटी 302, टीएनटी 600 जीटी, टीएनटी 600आई, टीएनटी 899 और टीएनटी 1130 आर के साथ अब अपनी टीएनटी 250 और कीवे ब्लैकस्टर भी लॉन्च करेगी।
कंपनी इन दोनों बाइक को मार्च-अप्रैल 2015 में लॉन्च कर सकती है। इसके बाद कंपनी जुलाई, 2015 या इसके बाद दो और बाइक लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने फिलहाल इन बाइक की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
अगले 6-8 महीनों में बेनेल्ली 20 डीलरशिप बनाएगी, डीलरशिप की शुरुआत अगले तीन-चार माह में होगी। कंपनी स्पोर्ट्स बाइक्स के साथ छोटी मोटरसाइकिलें उतारने की भी सोच रही है।
बीएन 250 (Benelli TNT 250) कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है। ये 250सीसी, लिक्विड कूल्ड, सिंगल इंजन के साथ 24.2 बीएचपी पावर और 21एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
कीवे ब्लैकस्टर, बीएन 302 और बीएन 600आई
कीवे ब्लैकस्टर (Keeway Blackster) कंपनी की एंट्री लेवल क्रूजर बाइक है। ये 250सीसी, लिक्विड कूल्ड वी-ट्विन इंजन के साथ 19बीएचपी पावर और 18.7एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
बीएन 302 (Benelli TNT 302 (BN 302)) कंपनी की एंट्री लेवल बाइक है। ये 300सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 37बीएचपी पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
बीएन 302 के बाद बीएन 600आई (Benelli TNT 600i (BN 600i)) बाइक आती है। ये 600सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन के साथ 82बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
बीएन 600जीटी, बीएन 899 और टीएनटी 1130आर
बीएन 600जीटी (Benelli TNT 600GT (BN 600GT) कंपनी की टूरयर बाइक है। इसके स्पेसिफिकेशन बीएन 600आई जैसे ही है लेकिन इसका बॉडी स्टाइल काफी अगल है।
बीएन 899 (Benelli TNT 899) नेक्ड स्पोर्ट बाइक है। ये 899सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
टीएनटी 1130आर (Benelli TNT 1130R) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। ये 1031सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 158बीएचपी पावर और 120एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।