भारतीय बाजार में कावासाकी की दो नई दमदार बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी बाइक कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी दो नई बाइक उतारी हैं। कंपनी ने इन बाइक को Kawasaki Z250 और Kawasaki ER-6n नाम से उतारा है।
कावासाकी जेड250 अपने सेगमेंट में सबसे किफायती बाइक है इसकी कीमत 2.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। 250सीसी की ये बाइक निंजा 250आर का नेकेड स्ट्रीटबाइक पर आधारित है।
हांलाकि इसकी हैडलाइट, फ्रंट डिजाइन और इंजन काउल काफी कुछ कावासाकी Z800 से प्रेरित है।
एंट्री लेवल में ये बाइक केटीएम 200 ड्यूक और 390 ड्यूक, होंडा सीबीआर250आर, सुजुकी इनाजुमा250 और हयोसुंग जीटी250आर से मुकाबला करेगी।
कावासाकी 250सीसी का लिक्विड कूल्ड फ्यूल, डीओएचसी 8 वॉल्व, टि्वन सिलेंडर के साथ दौड़ती है, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाली ये बाइक 31.5बीएचपी की पावर 11,000 आरपीएम पर जेनरेट करती है और 10,000 आरपीएम पर 21एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
कावासाकी ईआर-6एन
कावासाकी ईआर-6एन की कावासाकी निंजा650 का वर्जन है। निंजा 650 भी कुछ सालों से भारतीय बाजार में बिक रही है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 4.78 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की है।
ईआर-6एन में 649सीसी, लिक्वि़ड कूल्ड, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी 8 वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये 8,500आरपीएम पर 71bhp पावर और 7,000आरपीएम पर 64Nm का टार्क जेनरेट करती है।