{"_id":"087f0ce651877ab1708582b786e5769c","slug":"hyosung-gt250r-facelift-coming-soon-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बाजार में जल्द हयोसुंग की पावरफुल बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
भारतीय बाजार में जल्द हयोसुंग की पावरफुल बाइक
Updated Sat, 29 Mar 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
कोरियन कंपनी हयोसुंग की भारतीय विंग डीएसके हयोसुंन ने हाल ही में हाईराइडर क्लाब के एक साल के पूरे होने के मौके पर पुणे ने अपनी GT250R के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
अब कंपनी इसका अपग्रेड मॉडल भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है। हयोसुंग जीटी250आर का अपग्रेड मॉडल 2014 कुछ बाजारों में बिक्री के लिए तैयार है।
विज्ञापन
नई हयोसुंग जीटी250आर का लुक लगभग जीटी650आर से मिलता-जुलता ही है।
कंपनी ने जीटी250आर 2014 मॉडल में 249सीसी, वी ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है जो 6 गियर स्पीड के साथ काम करता है।
ये 28बीएचपी पावर और 22.07 एनएम टार्क पैदा करने में सक्षम है।
पुणे एक्स शोरूम पर हयोसुंग जीटी250आर बाइक की कीमत 2.97 लाख है जबकि नई हयोसुंग जीटी250आर की कीमत कंपनी ने 3.1 लाख (मुंबई एक्स शोरूम) रुपए तय की है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन