फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Honda announced new Grazia scooter, Bookings Starts from October 25

Honda ला रही नया स्टाइलिश स्कूटर Grazia, 2000 रुपए में हो जाएगी बुकिंग

Wed, 25 Oct 2017 07:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 25 Oct 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
Honda announced new Grazia scooter, Bookings Starts from October 25
Honda Grazia scooter
देश के स्कूटर सेग्मेंट में राज करने वाली होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया जल्द ही एक नया स्कूटर लाने जा रही है। इस दुपहिया वाहन कंपनी ने नए Honda Grazia की घोषणा की है। कंपनी ने इसे 'एडवांस्ड अरबन स्कूटर' बताया जो मेट्रो सिटीज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस
विज्ञापन


इस स्कूटर के लिए 25 अक्टूबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। ग्राहक इसे 2000 रुपए का अमाउंट देकर होंडा डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। लॉन्चिंग से पहले ही इस नए स्कूटर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर का इंजन और फीचर्स

Honda announced new Grazia scooter, Bookings Starts from October 25
Honda Grazia scooter
नाम की तरह स्कूटर का लुक भी स्टाइलिश है। हालांकि अभी तक स्कूटर के इंजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 125 सीसी सेग्मेंट का स्कूटर होगा। होंडा ग्राजिया की कीमत 65 हजार रुपए के करीब हो सकती है। इस तरह यह एक्टिवा 125 से थोड़ा महंगा होगा। 

तस्वीरों से पता लगा कि होंडा ग्राजिया में एलॉय व्हील, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और डुअल टोन कलर दिया होगा। स्कूटर में कंपनी के अन्य प्रोडक्ट से अलग डिजिटल डिस्प्ले होगी। बांए हाथ की ओर छोटा सा स्पेस दिया होगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें यूएसबी चार्जिंग फीचर भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed