फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   after cabinet approval sctoors india start further

कैबिनेट की मंजूरी, फिर फर्राटा भरेगी स्कूटर्स इंडिया

Fri, 01 Feb 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
after cabinet approval sctoors india start further

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमार इकाई स्कूटर्स इंडिया के पुनरोद्धार योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के निर्णय के मुताबिक लखनऊ स्थित इस कंपनी के लिए कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) के रूप में 90.38 लाख रुपये डाला जाएगा। इसके अलावा, 111.58 करोड़ रुपये के कर्ज व ब्याज माफी के साथ केंद्र सरकार के कर्ज का रूपांतरण कर वित्तीय पुनर्गठन को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, स्कूटर्स इंडिया के करीब 1,200 कर्मचारियों को राहत देते हुए 2007 का वेतनमान देने और सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है। ऐसा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के दिशानिर्देश के  अनुसार किया गया है। सरकार का मानना है कि इस पुनरोद्धार योजना से स्कूटर्स इंडिया की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होने के साथ इसकी उत्पादकता और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे कंपनी सरकारी खजाने को बढ़ाने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2011 में कैबिनेट ने स्कूटर्स इंडिया से सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। स्कूटर्स इंडिया से अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना के बाद कंपनी के कायाकल्प के लिए सुधार पैकेज देने पर विचार किया जा रहा था। वर्ष 2002-03 से घाटे में चल रही इस कंपनी को 2009 में बीमार घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में विजय सुपर के नाम से स्कूटर्स इंडिया ने पहले पहल स्कूटर तैयार करना शुरू किया था। बाद में कंपनी ने विक्रम ब्रांड से तिपहिया वाहन तैयार करने के लिए करार किया और 1997 में स्कूटर्स इंडिया ने दोपहिया वाहन तैयार करना बंद कर दिया। फिलहाल कंपनी तिपहिया वाहन के मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग में लगी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed