फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP

Bharat NCAP: सुरक्षा रेटिंग के लिए अब कारों को विदेश भेजने की जरूरत नहीं, गडकरी ने भारत एनसीएपी को दी मंजूरी

Fri, 24 Jun 2022 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 01:58 PM IST
सार

भारतीय ऑटो निर्माताओं को अब क्रैश टेस्ट के लिए अपनी कारों को Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) में भेजने की जरूरत नहीं है। भारत की जल्द ही अपनी सुरक्षा एजेंसी होगी जिसका नाम Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) होगा।

विज्ञापन
Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP
Nitin Gadkari - फोटो : For Reference Only

विस्तार

भारतीय ऑटो निर्माताओं को अब क्रैश टेस्ट के लिए अपनी कारों को Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) में भेजने की जरूरत नहीं है। भारत की जल्द ही अपनी सुरक्षा एजेंसी होगी जिसका नाम Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुष्टि की है कि वाहनों के लिए नई सुरक्षा एजेंसी को मंजूरी दे दी गई है और इस संबंध में एक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। 
विज्ञापन

Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP
Suzuki Swift Latin NCAP Crash Test - फोटो : Latin NCAP
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इस बारे में एलान किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने अब भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) शुरू करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसमें भारत में ऑटोमोबाइल को क्रैश टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP
Renault Kiger Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
गडकरी ने कहा, "भारत-एनसीएपी एक उपभोक्ता-केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा, जिससे ग्राहक सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए भारत में ओईएम के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए अपनी स्टार-रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कारों का विकल्प चुन सकेंगे। क्रैश टेस्ट के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग न सिर्फ कारों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल की निर्यात-योग्यता को बढ़ाने के लिए भी बेहद जरूरी है।"
विज्ञापन

Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP
Hyundai Verna Latin NCAP Safety Crash Tests - फोटो : Latin NCAP
गडकरी की घोषणा पहले की रिपोर्टों की पुष्टि करती है कि भारत का अपना वाहन सुरक्षा रेटिंग कार्यक्रम होगा। फिलहाल भारत में बनी कारों को सुरक्षा जांच के लिए ग्लोबल एनसीएपी भेजा जाता है। गडकरी ने कहा कि टेस्टिंग प्रोटोकॉल ग्लोबल क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के जैसा ही होगा। क्रैश टेस्ट मौजूदा भारतीय नियमों को ध्यान में रखेंगे, जिससे कार निर्माता अपने वाहनों की टेस्टिंग भारत की इन-हाउस टेस्टिंग सुविधाओं में कर सकेंगे। 

Bharat NCAP Ratings Union Minister Nitin Gadkari approves new safety agency for crash tests of vehicles in India Bharat NCAP
Hyundai Verna Latin NCAP Safety Crash Tests - फोटो : Latin NCAP
गडकरी ने कहा, "भारत एनसीएपी भारत को दुनिया में नंबर 1 ऑटोमोबाइल हब बनाने के मिशन के साथ हमारे ऑटोमोबाइल उद्योग आत्मानिर्भर को बनाने में एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed