फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   best engine oil for car wrong oil will effect engine and mileage of car

Car Engine Oil: कार सर्विस के दौरान कौन सा इंजन ऑयल डलवाते हैं आप, एक गलती से उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Thu, 01 Aug 2024 04:22 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

क्या आप कार के इंजन में गलत इंजन ऑयल डलवाते हैं, अगर हां तो आपको इससे काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में कार सर्विस के दौरान एक बार जरूर पूछे कि कौन सा इंजन ऑयल कार में डाला जा रहा है। 

विज्ञापन
best engine oil for car wrong oil will effect engine and mileage of car
Car Engine Oil - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास कार है तो क्या आप कार सर्विस के दौरान यह पूछते हैं कि इंजन में कौन सा इंजन ऑयल डाल रहे हैं। दरअसल, यह सवाल काफी अहम है, क्योंकि इसमें कार का इंजन जुड़ा होता है और इंजन को कार का दिल कहा जाता है। अगर आप भी कभी इंजल ऑयल के बारे में नहीं पूछते हैं तो आपको यहां से खास जानकारी मिल सकती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आज जान लीजिए कि कार के इंजन के लिए कौन सा इंजन ऑयल सबसे ज्यादा सही रहता है। 

विज्ञापन

कितने तरह के इंजन ऑयल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार के इंजन के लिए अगर गलत इंजन ऑयल का इस्तेमाल किया गया तो कार की क्षमता के साथ-साथ गाड़ी की माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जब भी कार की सर्विस करवाने के लिए सर्विस सेंटर जाएं तो मैकेनिक से यह सवाल जरूर पूछे कि इंजन में कौन सा इंजन ऑयल डाल रहे हैं। यहां पर आपको बता दें कि इंजन ऑयल तीन तरह के होते हैं, इसमें मिनरल इंजन ऑयल, सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल और फुल सिंथेटिक इंजन ऑयल। मगर बेहद ही कम लोग जानते हैं कि कार के इंजन के लिए इन तीनों में से कौन सा इंजन ऑयल सबसे ज्यादा बेहतर होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनरल इंजन ऑयल

भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इस्तेमाल कि जाने वाला इंजन ऑयल मिनरल इंजन ऑयल है। इसकी पीछे की वजह साफ है। दरअसल, तीनों इंजन ऑयल में सबसे सस्ता इंजन ऑयल मिनरल इंजन ऑयल ही होता है। यह रिफाइन इंजन ऑयल होता है, जोकि अलग-अलग तापमान के हिसाब से काम करता है। यह इंजन ऑयल फ्रिक्शन की वजह से जो गर्मी पैदा होती है, उससे कार को सुरक्षित रखता है। ऐसे में इसका यूज काफी बड़े स्तर पर होता है। 

विज्ञापन

सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल

कार बाजार में सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है। मगर यह इंजन ऑयल मिनरल इंजन ऑयल के मुकाबले थोड़ा महंगा आता है। इस इंजन ऑयल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह मिनरल इंजन ऑयल के मुकाबले कार के इंजन को तीन गुना सेफ्टी देता है। आपको यहां पर एक खास जानकारी दे दें कि सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल में मिनरल इंजन ऑयल की थोड़ी सी मात्रा को मिलाया जा सकता है। मगर ऐसा करने से कार की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही इंजन ऑयल भी अच्छी क्षमता के साथ काम करता है। इस इंजन ऑयल का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इसकी कीमत ज्यादा नहीं होती है और इससे कार के इंजन ऑयल की क्षमता भी बढ़ती है।

फुल सिंथेटिक इंजन ऑयल

ऑटोमोबाइल सेक्टर में अगर आप कार के इंजन के लिए सबसे बेहतर इंजन ऑयल की तलाश कर रहे हैं तो फुल सिंथेटिक इंजन ऑयल से ऊपर कोई विकल्प नहीं है। फुल सिंथेटिक इंजन ऑयल देश का सबसे महंगा इंजन ऑयल है, इसी वजह से इसका इस्तेमाल करने से कार के इंजन की क्षमता काफी तेजी से बढ़ जाती है। अगर कार सर्विस के दौरान इस इंजन ऑयल को इंजन में डलवाया जाए तो इससे कई सारे फायदे होते हैं। हालांकि, इसके महंगे होने की वजह से लोगों को अपनी जेब से ज्यादा खर्चा करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed