फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Benling India launches Believe Electric Scooter Know Price Range Features News in Hindi

Benling Believe: बेनलिंग इंडिया ने लॉन्च किया बिलीव इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Tue, 16 Aug 2022 08:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता Benling India (बेनलिंग इंडिया) ने अपना लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Believe (बिलीव) लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह एक हाई-स्पीड ई-स्कूटर है जिसे भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Benling India launches Believe Electric Scooter Know Price Range Features News in Hindi
Benling Believe Electric Scooter - फोटो : Benling India

विस्तार

गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता Benling India (बेनलिंग इंडिया) ने अपना लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Believe (बिलीव) लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह एक हाई-स्पीड ई-स्कूटर है जिसे भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपये है। अपने न्यू लॉन्च मॉडल के लिए, बेनलिंग इंडिया ने इलेक्ट्रिक बैटरी की एक न्यू जेनरेशन - LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) (एलएफपी) को भी पेश किया है। नया Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 अगस्त से कंपनी के शोरूम में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


रेंज और स्पीड
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 किलोवाट वाटरप्रूफ बीएलडीसी मोटर और एक स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज में 120 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप-स्पीड 75 किमी प्रति घंटा और कुल वजन 248 किलोग्राम है।
विज्ञापन


फीचर्स
LFP  बैटरी पैक के साथ माइक्रो चार्जर और ऑटो शटऑफ फीचर शामिल हैं, जो लगभग चार घंटे में इसे फुल चार्ज कर देता है। नए बिलीव ई-स्कूटर में कीलेस स्टार्ट, मल्टीपल स्पीड मोड, एंटी-थेफ्ट अलार्म फीचर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल-एप कनेक्टिविटी, पार्क-असिस्ट फंक्शन, मोबाइल-चार्जिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी कई फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलता है यह खास फीचर
ई-स्कूटर छह आकर्षक रंग विकल्पों- येलो, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और मैजिक ग्रे के साथ आता है। Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्मार्ट ब्रेकडाउन असिस्ट फीचर मिलता है, जो यह सुनिश्चित करती है कि बस एक नॉब पकड़कर, ब्रेकडाउन के दौरान स्कूटर सवार आसानी से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर लें।

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता का दावा है कि 250 किलोग्राम की भार क्षमता के साथ, इसमें बेस्ट-इन-क्लास प्रदर्शन की पेशकश करने की क्षमता है। इस समय, बेनलिंग के देश भर में 350 टच पॉइंट हैं, जो 22 राज्यों और 160 शहरों में स्थित हैं। नया लॉन्च किया गया बिलीव कंपनी के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।

बेनलिंग इंडिया के सीईओ और ईडी अमित कुमार ने कहा, "हम भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 'बिलीव' पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। ग्राहकों को अब उनके लिए सही ई-स्कूटर चुनने की आजादी है, जिसमें उन्हें ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। अफोर्डेबिलिटी बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने में भारत का केंद्रीय फोकस है।

ब्रेकिंग
ब्रेकिंग के लिए 'बिलीव' ई-स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह मॉडल एआरएआई/आईसीएटी प्रमाणित है। कंपनी के मुताबिक, कुछ महीनों में Believe की कुल 3000 यूनिट्स भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं, जबकि अन्य 9000 यूनिट्स नवंबर तक तैयार हो जाएंगी।


कंपनी पहले ही FY'23 में 1,20,000 डिलीवरी के लिए निर्धारित कर चुकी है। यह इस समय हाई और स्लो स्पीड दोनों सेगमेंट में 3 E2W मॉडल का उत्पादन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed