फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   benefits of rear wiper in the car will things choose new one

Car Tips: बरसात के मौसम में कार के लिए वरदान साबित होता है रियर वाइपर, मिलता है बड़ा फायदा

Fri, 16 Aug 2024 11:51 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

बरसात के दौरान नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें। दरअसल, बारिश के दौरान कार में रियर वाइपर की सुविधा होनी ही चाहिए। वरना वाहन चालक को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
benefits of rear wiper in the car will things choose new one
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देशभर में मानसून अपने चरम पर बना हुआ है। मानसून में बरसात का दौर रुक-रुककर चलता रहता है। ऐसे में अगर आप अक्सर कार के साथ सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास रह सकती है। दरअसल, मानसून की बारिश में कार के कई पार्ट्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। मगर कई वाहन चालकों को गाड़ी के कई पार्ट्स की सही जानकारी नहीं होती है। ऐसा ही एक पार्ट है कार का रियर वाइपर। जी हां, बारिश के दौरान रियर वाइपर वाहन चालक को सेफ ड्राइविंग में काफी मदद करता है। अगर आप इस मौसम में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कार में रियर वाइपर हो, इसको चेक कर लें। वरना बरसात के दौरान नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

कार में क्यों जरूरी है रियर वाइपर

यह तो आप जानते ही होंगे कि मानसून के दौरान कभी भी आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। इस मौसम में धूल-मिट्टी और बारिश होने से कार की पीछे यानी बूट स्पेस का शीशा काफी गंदा और गीला हो जाता है। ऐसे में अगर कार में रियर वाइपर की सुविधा नहीं है तो ड्राइवर को पीछे देखने में दिक्कत हो सकती है। धूल-मिट्टी और बरसात के कारण पीछे वाले शीशे से विजिबिलिटी काफी हो गई है। यह परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब कार में रियर कैमरा सेंसर फीचर्स नहीं है तो कार को पीछे करने में बहुत परेशानी होती है। इसी वजह से गाड़ी में रियर वाइपर की सुविधा होनी चाहिए।
अगर कार में रियर वाइपर की सुविधा उपलब्ध है तो ड्राइवर कार के पीछे की तरफ की ब्रेक लाइट को आसानी से साफ कर सकता है। जी हां, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं, यही वजह है कि जब कार में रियर वाइपर नहीं होता है तो ड्राइवर को मेन्युअल तरीके से ब्रेक लाइट को साफ करना पड़ता है। वहीं, ब्रेक लाइट को साफ न करने पर कई  बार अंधेरे वाली सड़कों पर हादसा हो सकता है, क्योंकि ब्रेक लाइट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रियर वाइपर के फायदे

कार में रियर वाइपर काफी शानदार सुविधा है। रियर वाइपर कार चालक को किसी लंबे सफर पर काफी मदद करता है। अगर रियर वाइपर साफ और सही स्थिति में है तो कार चालक को पीछे से आने वाले वाहनों की सही जानकारी मिलती है। इस सुविधा की मदद से वाहन की सेफ्टी भी बढ़ जाती है, क्योंकि पीछे से आने वाले वाहनों को ब्रेक लाइट के जरिए सिग्नल दिया जा सकता है। हालांकि, ब्रेक लाइट सही कंडीशन में होनी चाहिए। ऐसे में रियर वाइपर काफी अहम भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed