फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj launched its electric scooter in the market delivery started

Bajaj ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak की शुरू की डिलीवरी, कीमत एक लाख से शुरू

Fri, 27 Mar 2020 01:58 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 27 Mar 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Bajaj launched its electric scooter in the market delivery started
Bajaj Chetak Electric scooter - फोटो : bajaj Chetak
बजाज ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी देना शरू कर दिया है। कंपनी ने प्रारंभिक तौर पर इस स्कूटर को पुणे और बेंगलूरू के दो शहरों में ही बेचना शुरू किया है। बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक चेतक के दो वेरिएंट्स अर्बन और प्रीमियम में लॉन्च किया है। चेतक अर्बन की एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये और चेतक प्रीमियम की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन


 

बजाज ने नए Chetak Electric Scooter को इलेक्ट्रिक डिविजन ब्रैंड Urbanite (अर्बनाइट) के तहत बनाया है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम है। बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्पीडोमीटर लगा है। जिसमें कई तरह ही जानकारियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपकी बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में की-लेस इग्निशन है। यह स्कूटर मोबाइल एप के जरिए फुली कनेक्टेड होगा। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ ही मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, शानदार स्विच गियर जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। चेतक छह आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध होगा। 

 
विज्ञापन

Chetak Electric Scooter में IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। चेतक इलेक्ट्रिक में फार्स्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं है। इसकी बैटरी को 5-15 amp सॉकिट से 3-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इतना ही नहीं चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी को रिमूव नहीं किया जा सकता, यानी इसकी बैटरी को स्कूटर से निकालकार कहीं दूसरी जगह चार्ज करने का ऑप्शन नहीं है।

स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed