फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bajaj auto launches new electric three wheeler bajaj gogo price range features specifications details

Bajaj Auto: बजाज ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Bajaj GoGo, फुल चार्ज पर चलेगा 251 Km

Fri, 28 Feb 2025 04:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

Bajaj GoGo एक बार फुल चार्ज होने पर 251 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। यह सेगमेंट में पहली बार टू-स्पीड ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

विज्ञापन
bajaj auto launches new electric three wheeler bajaj gogo price range features specifications details
Bajaj Gogo - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

Bajaj Auto ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए Bajaj GoGo नाम से एक नया ब्रांड पेश किया है। इस ब्रांड के तहत कंपनी ने पैसेंजर और कार्गो कैटेगरी में ई-ऑटो की एक पूरी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की है। Bajaj GoGo फिलहाल तीन वेरिएंट – P5009, P5012 और P7012 के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इन वेरिएंट्स के नाम खास तरीके से रखे हैं, जहां ‘P’ पैसेंजर वेरिएंट को दर्शाता है, पहले दो अंक (50 और 70) ऑटो के साइज को और आखिरी अंक (9kWh, 12kWh) बैटरी कैपेसिटी को दर्शाते हैं। आइए जानते हैं Bajaj GoGo के बारे में पूरी जानकारी।
विज्ञापन


Bajaj GoGo की रेंज और फीचर्स
Bajaj GoGo एक बार फुल चार्ज होने पर 251 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। यह सेगमेंट में पहली बार टू-स्पीड ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे न केवल इसकी रेंज बेहतर होती है, बल्कि ग्रेडेबिलिटी भी शानदार मिलती है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसमें कई एडवांस सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें ऑटो हैजर्ड और एंटी-रोल डिटेक्शन, पावरफुल एलईडी हेडलाइट्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक ऑटो से अलग बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bajaj Auto का आधिकारिक बयान
Bajaj Auto लिमिटेड के इंट्रा-सिटी बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट समरदीप सुबंध ने कहा,"बजाज GOGO इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा। 251 किमी की शानदार रेंज, अत्याधुनिक फीचर्स और बजाज के भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क के साथ यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अधिक कमाई और कम मेंटेनेंस चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "75 वर्षों के अनुभव और थ्री-व्हीलर तकनीक में विशेषज्ञता के साथ, बजाज GOGO यात्रियों और मालिकों दोनों के लिए एक शानदार पसंद बनकर उभरेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed