फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj Auto launches most affordable variant in new Chetak 35 Series with Bajaj Chetak 3503 Electric Scooter

Bajaj Chetak 3503: बजाज चेतक 3503 ईवी हुआ लॉन्च, अब तक का सबसे सस्ता 35 सीरीज वेरिएंट, जानें रेंज-फीचर्स-कीमत

Tue, 29 Apr 2025 01:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी नई चेतक 35 सीरीज का अब तक का सबसे सस्ता वेरिएंट Bajaj Chetak 3503 (बजाज चेतक 3503) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Bajaj Auto launches most affordable variant in new Chetak 35 Series with Bajaj Chetak 3503 Electric Scooter
Bajaj Chetak 3503 - फोटो : Chetak

विस्तार

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी नई चेतक 35 सीरीज का अब तक का सबसे सस्ता वेरिएंट Bajaj Chetak 3503 (बजाज चेतक 3503) लॉन्च कर दिया है। बजाज चेतक 3503 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 लाख रुपये से कुछ ज्यादा रखी गई है। ये कीमत चेतक 3502 से करीब 12,000 रुपये कम और चेतक 3501 से लगभग 20,000 रुपये कम है। किफायती दाम पर पेश किए गए इस वेरिएंट में कुछ फीचर्स कम किए गए हैं, ताकि इसकी कीमत कम रखी जा सके और ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cybertruck: भारत में आई पहली टेस्ला साइबरट्रक, गुजरात के ये कारोबारी घर लाए इलेक्ट्रिक ट्रक
विज्ञापन

Bajaj Chetak 3503: पावर और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
चेतक 3503 में वही 3.5 kWh की बैटरी दी गई है जो बाकी चेतक 35 सीरीज वेरिएंट्स में मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 155 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी मौजूद है, जो इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है। हालांकि, इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 63 किमी प्रति घंटा तक सीमित है, जो कि बाकी वेरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी कम है।

यह भी पढ़ें - 2025 BYD Seal: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक कार, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Bajaj Auto launches most affordable variant in new Chetak 35 Series with Bajaj Chetak 3503 Electric Scooter
Bajaj Chetak 3503 - फोटो : Chetak
Bajaj Chetak 3503: फीचर्स में कुछ कटौती
बजाज चेतक 3503 में फीचर्स की बात करें तो इसमें थोड़ा बेसिक सेटअप मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला साधारण LCD डिजिटल कंसोल है। इसकी चार्जिंग टाइमिंग 3 घंटे 25 मिनट है (0 से 80 प्रतिशत), जबकि चेतक 3501 में यह समय सिर्फ 3 घंटे है। इस वेरिएंट में सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं दिए गए हैं। लेकिन फिर भी इसमें इको और स्पोर्ट जैसे दो राइडिंग मोड्स, हिल-होल्ड असिस्ट, और फुल मेटल बॉडी जैसी काम की चीजें मिलती हैं। यह स्कूटर चार रंगों में आता है। जिसमें इंडिगो ब्लू, ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट और मैट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Range Rover Evoque Autobiography: भारत में लॉन्च हुई नई रेंज रोवर इवोक ऑटोबायोग्राफी, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Bajaj Chetak 3503: चेतक 3503 बनाम चेतक 2903
नए चेतक 3503 की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग भी कर दी गई है और जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है। इसका मतलब यह हो सकता है कि कंपनी जल्द ही चेतक 2903 वेरिएंट को बंद कर दे, जिसमें 2.9 kWh की बैटरी और 123 किलोमीटर की रेंज मिलता है। चेतक 2903 की कीमत करीब 98 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है, और फिलहाल यह चेतक का सबसे सस्ता वेरिएंट है।

यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा 

Bajaj Auto launches most affordable variant in new Chetak 35 Series with Bajaj Chetak 3503 Electric Scooter
Bajaj Chetak 3503 - फोटो : Chetak
Bajaj Chetak 3503: किन स्कूटर्स से होगा मुकाबला?
बजाज चेतक 3503 का सीधा मुकाबला अब ओला S1 X+, टीवीएस iQube 3.4, एथर रिज्टा S, एम्पियर नेक्सस जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। चेतक ब्रांड पहले से ही भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक मजबूत दावेदार रहा है। और इस नए वेरिएंट के आने से इसकी पकड़ और भी मजबूत होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें - Self-Driving Cars: सेल्फ-ड्राइविंग कार अब कोई आश्चर्य की बात नहीं, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस प्रोजेक्ट के बारे में क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed