Auto Tips: बाइक और स्कूटर में लगवाएं यह एक्सेसरीज, आराम के साथ मिलता है स्टाइल
दो पहिया वाहन चलाने वाले अक्सर कमर की तकलीफ से परेशान रहते हैं। ऐसे में बाइक और स्कूटर पर बैकरेस्ट लगवा सकते हैं। यह एक्सेसरीज ड्राइवर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह तो आप जानते ही होंगे कि दो पहिया वाहन से सफर कितना मुश्किल होता है। अगर काफी लंबे समय तक दोपहिया वाहन चलाया जाए तो व्यक्ति की हालात खराब हो सकती है। कई लोगों को कमर में तकलीफ हो जाती है और कुछ लोगों को अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग रोजाना ही दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, इससे समस्या में और इजाफा होता है। इस परेशानी से बचने के लिए बैक रेस्ट का सहारा लिया जा सकता है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।
बैकरेस्ट देता है कई तरह के लाभ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल की बाइक और स्कूटर में कंपनी की तरफ से फैक्ट्री फिटेड बैकरेस्ट मिलती है। अगर यह सुविधा आपके मॉडल में नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल इसे आसानी से आफ्टरमार्केट से लिया जा सकता है।
चालक को मिलता है आराम
अगर बाइक या स्कूटर से लंबे समय तक सफर करते हैं तो आपके लिए बैकरेस्ट काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से ड्राइवर को आराम मिलता है, साथ ही बेहतर ढंग से ड्राइविंग करने में आसानी होती है। इसके साथ ही बैकरेस्ट का यूज व्यक्ति की कमर में होने वाली दिक्कत को काफी हद तक कम कर देती है।
बेहतर नियंत्रण
दोपहिया वाहन चलाने वाले एक ही पॉजिशन पर लंबे समय तक बैठते हैं, ऐसे में शरीर में काफी दर्द होना शुरू हो जाता है। मगर इस सुविधा के जरिए व्यक्ति को काफी आराम मिलता है। साथ ही गाड़ी को पूरे ध्यान के साथ चलाने में मदद मिलती है। दोपहिया वाहन में बैकरेस्ट लगाने से गाड़ी पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। दरअसल जब ड्राइवर पूरे ध्यान के साथ ड्राइविंग करता है तो इससे भी गाड़ी चलाने पर प्रभाव पड़ता है।
वाहन का बदल जाता है लुक
टू व्हीलर में बैकरेस्ट लगवाने से गाड़ी का लुक बदल जाता है। इसमें सुरक्षा भी मिलती है और स्टाइल भी। बाजार में कई तरह के स्टाइल और रंगों के साथ बैकरेस्ट उपलब्ध हैं। ऐसे में बैकरेस्ट को वाहन में लगाने से दूर से देखने से भी काफी अच्छा लुक नजर आता है।