{"_id":"5f3a6ff08ebc3e3cc621bf75","slug":"xiaomi-ninebot-gokart-pro-lamborghini-edition-xiaomi-ninebot-electric-go-kart","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Xiaomi ने पेश किया Ninebot GoKart Pro Lamborghini एडिशन, जानें इसकी कीमत और खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Xiaomi ने पेश किया Ninebot GoKart Pro Lamborghini एडिशन, जानें इसकी कीमत और खासियत
Mon, 17 Aug 2020 05:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:24 PM IST
सार
Xiaomi Ninebot GoKart Pro के स्पेशल एडिशन में एक ऑडियो इम्यूलेशन सिस्टम दिया गया है जो लेम्बोर्गिनी इंजन की आवाज की नकल करता है।
विज्ञापन
Xiaomi Ninebot GoKart Pro Lamborghini edition
- फोटो : Xiaomi
विस्तार
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए मशहूर चीन की दिग्गज कंपनी Xiaomi (शाओमी) ने हाल ही में अपने 10वें सालगिरह समारोह के मौके पर अपने Ninebot GoKart Pro को एक विशेष Lamborghini वर्जन के साथ पेश किया। कंपनी ने कहा कि यह गो कार्ट इटली की सुपरकार निर्माता कंपनी के साथ एक आधिकारिक साझेदारी का नतीजा है और यह लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ एक ऑल-इलेक्ट्रिक है।
विज्ञापन
Trending Videos
बैटरी
Ninebot GoKart Pro Lamborghini एडिशन में एक 432wh बैटरी पैक दिया गया है। Ninebot GoKart Pro Lamborghini एडिशन को ट्रेडमार्क 'जियालो ओरियन' पीले रंग के हूड्स और स्पोर्ट्स एलईडी हेडलाइट्स में तैयार किया गया है और इसमें एक ऑडियो सेट भी दिया गया है जो लैम्बोर्गिनी इंजनों जैसी आवाज निकालती है। टायर को बेहतर बहाव प्रदर्शन के लिए कस्टम बनाया गया है, जबकि कार्ट को लैंबॉर्गिनी डिकैल्स दिए गए हैं जिसके लिए संत आगाता बोलोग्नीज-आधारित कार निर्माता के साथ टाई-अप किया गया है।

स्पीड
Xiaomi का दावा है कि उसकी नाइनबोट गोकार्ट प्रो लैंबोर्गिनी एडिशन काफी अच्छी है जिससे वह टॉप स्पीड में 400 मीटर सर्किट में 62 लैप्स को आसानी से पूरा कर सकती है।

कीमत
नाइनबॉट गोकार्ट प्रो का रेगुलर एडिशन दुनिया भर के कई बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेम्बोर्गिनी एडिशन को 9,999 युआन (लगभग 1,479 डॉलर या 1.10 लाख रुपये) की कीमत पर चीन में लॉन्च किया गया है।

भारत में लॉन्चिंग
यह अभी तक साफ नहीं है कि Xiaomi चीन के बाहर संभावित ग्राहकों को इस स्पेशल एडिशन की पेशकश करेगा या नहीं, लेकिन कार्ट सोशल मीडिया पर पूरी तरह से चर्चा बटोरने में कामयाब रहा है।