फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen Scandal comes to india, Ngt fine rs 171 crore to company

क्या Volkswagen की गाड़ियों से सेहत को हो रहा खतरा? NGT ने लगाया 171 करोड़ का जुर्माना

Tue, 15 Jan 2019 12:31 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 15 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Scandal comes to india, Ngt fine rs 171 crore to company
Volkswagen

देश की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन इस समय एक बड़े संकट से गुजर रही है, एक तरफ जहां जर्मनी के करीब 3 लाख से ज्यादा फॉक्सवैगन मालिकों ने कंपनी पर कानूनी कारवाई करने के संकेत दिए हैं। वहीं भारत में कंपनी पर बड़ा सकट आन पड़ा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा गठित चार-सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल ने सिफारिश की है कि जर्मन की ऑटो दिग्गज फॉक्सवैगन कम से कम 171.34 करोड़ रुपये का भुगतान करे।

विज्ञापन


जिसके पीछे पैनल ने भारतीयों के स्वास्थ्य के नुकसान का हवाला दिया। बता दें, फॉक्सवैगन ने 2015 में इस बात को स्वीकारा था, कि उसने करीब 1.1 करोड़ डीजल गाड़ियों में हेराफेरी की थी जिससे कार टेस्ट के समय कम उत्सर्जन करती थी।  लेकिन, वास्तविकता कुछ और ही थी। इसी के चलते भारत में एनजीटी पैनल का गठन नवंबर 2015 में किया गया था। 
विज्ञापन


 

Volkswagen Scandal comes to india, Ngt fine rs 171 crore to company
Volkswagen

द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा एक्सेस विशेषज्ञ पैनल की रिपोर्ट और 24 दिसंबर 2018 को दायर की गई याचिका के आधार पर अनुमान लगाया गया कि फॉक्सवैगन कारों ने 2016 में लगभग 48.678 टन NOx जारी किया। जिस पर पैनल ने मात्र दिल्ली के नुकसान की गणना के आधार पर NOx के कारण स्वास्थ्य क्षति की लागत लगभग 171.34 करोड़ रुपए बताई।

फॉक्सवैगन इस हेरफेरी के चलते अब तक करीब दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान भर चुकी है। इसी क्रम में अमेरिका में कंपनी ने पांच लाख कार लोगों से वापस खरीदी। इसके अलावा 7 लाख तक का मुआवजा भी भरना पड़ा। वहीं, जर्मनी में कंपनी ने कुल 14 हजार करोड़ रुपए बतौर जुर्माना दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed