फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen India launches Polo GT sport limited edition

फॉक्सवैगन पोलो जीटी का लिमिटेड स्पोर्ट वर्जन हुआ लॉन्च

Tue, 25 Apr 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen India launches Polo GT sport limited edition

फॉक्सवैगन ने अपनी चर्चित कार पोलो जीटी का लिमिटेड स्पोर्ट एडिशन लॉन्च किया है। जीटी स्पोर्ट में कंपनी ने एस्कटीरियर और कैबिंट में स्टैंडर्ड जीटी के मुकाबले कई बदलाव किए हैं। कार पेट्रोल एवं डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। 

विज्ञापन


कार के एक्सटीरियर की बात करें तो जीटी स्पोर्ट में काले रंग का रूफ स्पॉयलर दिया गया है। रूफ स्पॉयलर के साथ ही कार के ग्राफिक्स पर भी एक काले रंग की पट्टी दी गई है। कार 16 इंच के पोर्टागो एलॉय व्हील पर दौड़ती है। नई जीटी दो रंगों फ्लैश रेड और कैंडी व्हाइट के विकल्प में उपलब्ध है।
विज्ञापन


पोटो स्पोर्ट की के कैबिन की डिजाइनिंग में काले लेदर के सीट कवर का इस्तेमाल किया गया है। कार के कैबिन कुछ अन्य बदलावो को छोड़ दें तो इसमें पोलो स्टैंडर्ड से अलग कुछ नजर नहीं आता। नई पोटो जीटी स्पोर्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 105 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत पैदा करता है। इस वेरिएंट में 7 स्पीड यूनिट वाला डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया गहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है जो 110 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इस वेरिएंट में 5 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डीलर्स की माने को इस मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड पोलो जीटी से 20 हजार रुपये ज्यादा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed