फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen will launch Tiguan SUV in two Variants

दो वेरिएंट में लॉन्च होगी फोक्सवैगन टिगुआन

Tue, 25 Apr 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी
amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी Updated Tue, 25 Apr 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Volkswagen will launch Tiguan SUV in two Variants
फोक्सवैगन टिगुआन

फोक्सवैगन की अपकमिंग एसयूवी टिगुआन का प्रोडक्‍शन पिछले महीने से ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुरू हो चुका है। अगले महीने इस कार की लॉन्चिंग होने वाली है। इसकी फर्स्ट ड्राइव से भी हम आपको 14 मई को रूबरू करवाएंगे। 2016 में दिखाई गई इस एसयूवी को फोक्सवैगन दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इस एसयूवी को स्कोडा ऑक्टेविया के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। 

विज्ञापन


टिगुआन सिर्फ एक इंजन का विकल्प होगा जो कि 2.0 लीटर डीजल होगा। यह इंजन 143 पीएस की शक्ति देता है। यह इंजन 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटो गियरबॉक्स से सुसज्जित होगा। यह एसयूवी ऑल व्हील ड्राइव के साथ बाजार में लॉन्च होगी, जिसमें अलग ऑफ रोड मोड सेलेक्टर डायल भी होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढेंः यह गाड़ी करेगी आतंकियों का नाश, सुरक्षित रहेंगे हमारे जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


टिगुआन में एलईडी हेडलाइट्स, ड्राइवर असिस्टेंस, इंफोटेनमेंट और सेफ्टी फीचर ऑफर करेगी। इसके साथ ही ट्रिम लेवल में पैनोरैमिक सनरूफ, वर्चुअल रिलीज पैडल नकली दिखने वाली लेदर अपहोल्सट्री दिया जाएगा। इसके कंफर्टलाइन ट्रिम में 17 इंच व्हील व टॉप वेरिएंट में 18 इंच के व्हील दिए जाएंगे। जिस तरह से इसे पांच सीटर एसयूवी के रूप में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था उसी अंदाज में इसे पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed