{"_id":"58e4c37c4f1c1b82575b4385","slug":"volkswagen-india-launches-new-vento-highline-plus-know-specification","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोक्सवैगन ने लॉन्च की वेंटो हाईलाइन प्लस, जानें खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
फोक्सवैगन ने लॉन्च की वेंटो हाईलाइन प्लस, जानें खूबियां
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
vento highline plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप की प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन ने बुधवार को अपनी नई कार वेंटो हाईलाइन प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई वेंटो में कई बदलाव किए हैं। नई वेंटो में फुल एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और रियर व्यू कैमरा जैसे कई आकर्षक फीचर दिए हैं।
विज्ञापन
इस कार की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम मुंबई 10.84 लाख रुपये है। लॉन्चिंग के दौरान फोक्सवैगन के प्रबंध निदेशक थेरीट लेसपिऑक ने बाताया कि वेंटो भारत में फोक्सवैगन की सफल कारों में से एक है। हमें वेंटो हाईलाइन प्लस को लॉन्च करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। कार शानदार डिजाइन और बेहतरीन सेफ्टी फीचर से लैस है। हम इस कार को युवाओं की पसंदीदा कार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कार को तीन इंजन के वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। वेंटो में 1.6 लीटर का MPI इंजन, 1.2 लीटर का TSI इंजन और 1.5 लीटर का TDI इंजन के विकल्प में मौजूद है। कंपनी ने कार में मैन्यूअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प दिया है। कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम मुंबई कीमत 13,42,677 रुपये है।
विज्ञापन