फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vijay Nakra to be CEO of mahindra and mahindra vehicle business, Rajan Vadhera to retire as chairman

महिंद्रा के वाहन कारोबार के सीईओ बनेंगे विजय नाकरा, राजन वढेरा होंगे अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त

Mon, 23 Dec 2019 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2019 05:04 PM IST
सार

  • वाहन-कृषि क्षेत्र के प्रबंधन में बड़ा बदलाव करेगी महिंद्रा 
  • सभी बदलाव एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी होंगे

विज्ञापन
Vijay Nakra to be CEO of mahindra and mahindra vehicle business, Rajan Vadhera to retire as chairman
Vijay Nakra - फोटो : Social Media

विस्तार

घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने समूह के कॉरपोरेट कार्यालय के साथ अपने वाहन और कृषि उपकरण क्षेत्र के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के वाहन क्षेत्र के अध्यक्ष राजन वढेरा अध्यक्ष की भूमिका से हटेंगे। वह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। विजय नाकरा को वाहन क्षेत्र का सीईओ बनाया गया है। सभी बदलाव एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी होंगे। 
विज्ञापन

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नाकरा के पास यात्री और पूरे वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की जिम्मेदारी होगी। वह मुनाफे और नुकसान दोनों के लिए जवाबदेह होंगे। हेमंत सिक्का कृषि उपकरण क्षेत्र और आर वेलुसामी वैश्विक उत्पाद विकास (वाहन) के प्रमुख होंगे। विनोद सहाय को वाहन एवं कृषि क्षेत्रों (एएफएस) के लिए मुख्य खरीद अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश जेजुरिकर एक अप्रैल, 2020 से कंपनी के निदेशक मंडल में कार्यकारी निदेशक (वाहन एवं कृषि) के रूप में शामिल हो रहे हैं। नाकरा, सिक्का, वेलुसामी और सहाय इन्हें ही रिपोर्ट करेंगे। राजीव गोयल को एएफएस के मुख्य वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह जेजुरिकर और एस दुर्गाशंकर को रिपोर्ट करेंगे। दुर्गाशंकर समूह के वित्त और लेखा विभाग के नियंत्रक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed