{"_id":"5f4e36b68ebc3e53b40f0a83","slug":"vespa-racing-sixties-launched-in-india-know-vespa-racing-sixties-india-price-vespa-scooters-in-india-vespa-india-scooter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Piaggio ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन Vespa Racing Sixties स्कूटर, जानें कीमत, फीचर्स और सारी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Piaggio ने लॉन्च किया स्पेशल एडिशन Vespa Racing Sixties स्कूटर, जानें कीमत, फीचर्स और सारी डिटेल्स
Tue, 01 Sep 2020 05:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:25 PM IST
सार
- वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है जिसमें SXL 150 (एसएक्सएल 150) मॉडल के जैसे इंटर्नल का इस्तेमाल किया गया है।
- जैसा कि इससे नाम से पता चलता है, यह 1960 के दशक की रेसिंग लिवरीज से इंस्पायर्ड है।
विज्ञापन
Vespa Racing Sixties
- फोटो : Vespa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने अपने रेट्रो थीम वाले Vespa Racing Sixties (वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज) स्कूटर के स्पेशल एडिशन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। Vespa SXL 125 Racing Sixties edition (वेस्पा एसएक्सएल 125 रेसिंग सिक्सटिस एडिशन) की कीमत 1.2 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Vespa SXL 150 Racing Sixties edition (वेस्पा एसएक्सएल 150 रेसिंग सिक्सटीज एडिशन) स्कूटर की कीमत 1.32 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, पैन इंडिया हैं। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ग्राहकों को 125 सीसी स्कूटर के लिए 7,000 और 150 सीसी मॉडल के लिए 5,000 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
1000 रुपये में बुकिंग
नई वेस्पा स्पेशल एडिशन सीरीज Vespa SXL 150 और SXL 125 स्कूटर पर आधारित है। स्पेशल एडिशन वेस्पा रेसिंग सिक्स्टीज स्कूटर को 1,000 रुपये में ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज को भारत में सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह इस स्टाइलिश स्कूटर को एक सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस स्कूटर को 2020 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी में थी, लेकिन महामारी की वजह से उसे अपनी लॉन्च योजनाओं को टालना पड़ा।

पियाजियो इंडिया के अध्यक्ष और एमडी, डिएगो ग्रैफी ने कहा, "हम स्पेशल एडिशन वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। लंबी विरासत के साथ एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में, वेस्पा नए ट्रेंड की स्थापित करके खुद को लगातार नए रूप में पेश करती रहती है। वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज को पेश करना 1960 के दशक की गोल्डन रेसिंग मशीनों की थीम को फिर से परिभाषित करने की कड़ी में एक असाधारण पेशकश है। समय की भावना को स्वीकार करते हुए, यह मौजूदा समय में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ विरासत को जोड़ती है, यह एकमात्र ब्रांड है जो वेस्पा से प्यार करने वाले समझदार ग्राहकों को ऐसी विशेषता की पेशकश करती है।"
डिजाइन
वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है जिसमें SXL 150 (एसएक्सएल 150) मॉडल के जैसे इंटर्नल का इस्तेमाल किया गया है। जैसा कि इससे नाम से पता चलता है, यह 1960 के दशक की रेसिंग लिवरीज से इंस्पायर्ड होगी। इस स्कूटर में व्हाइट रंग को आधार के रूप में इस्तेमाल किया गया है और इसके साथ-साथ रेड और गोल्ड ग्राफिक्स को कंट्रास्ट के रूप में उपयोग किया गया है जो सामने और किनारों की ओर बढ़ते हैं।

फीचर्स
सीटों के ऊपर सफेद रंग की पाइपिंग को स्कूटर के बेस कलर के साथ तालमेल के लिए डिजाइन किया गया है। हेडलाइट सराउंड, मिरर और एग्जॉस्ट शील्ड जैसे चीजें मैट ब्लैक शेड में आते हैं। इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल स्कूटर में एक स्मोक्ड विंडस्क्रीन भी मिलती है जो इसकी ओवरऑल लुक को और शानदार बनाती है। इसके अलावा, इसमें गोल्ड कलर के व्हील्स भी मिलते हैं जो इसे कंपनी के दूसरे रेगुलर स्कूटर्स की तुलना में ज्यादा क्लासी लुक देते हैं। वेस्पा रेसिंग सिक्स्टीज स्कूटर में इंडीकेटर-माउंटेड एप्रन दिया गया है। इसके साथ ही इस स्कूटर में USB चार्जर दिया गया है। साथ ही, इसमें अंडर-सीट लाइट भी दी गई है।

इंजन
SXL 150 पर आधारित Vespa Racing Sixties स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 150cc, 3-वॉल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7600 rpm पर 10.4hp का पावर और 5500 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग की बात करें तो चालक की सुरक्षा के लिहाज से वेस्पा रेसिंग सिक्स्टीज के फ्रंट व्हील में 200 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि रियर व्हील में 140 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर राइडिंग के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। स्कूटर के फ्रंट में सिंगल साइडआर्म अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है, जबकि रियर में ड्यूल-इफेक्ट हाइड्रोलिक शॉक सस्पेंशन मिलता है।