{"_id":"60b481c6b91b7e20c40776d9","slug":"toyota-wagon-r-ev-spied-ahead-of-launch-toyota-now-working-on-maruti-suzuki-wagon-r-ev-electric-car-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota Wagon-R: मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार को टोयोटा भी करेगी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 120 किमी, टेस्टिंग में आई नजर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Wagon-R: मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार को टोयोटा भी करेगी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 120 किमी, टेस्टिंग में आई नजर
Mon, 31 May 2021 12:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 12:16 PM IST
सार
मारुति सुजुकी वैगन-आर की तरह दिखने वाली एक इलेक्ट्रिक कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस कार पर Toyota (टोयोटा) की बैजिंग है।
विज्ञापन
WagonR EV
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
एक नई इलेक्ट्रिक कार को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। यह कार काफी हद तक मारुति सुजुकी वैगन-आर की तरह दिखती है। हालांकि, खास बात है कि इस कार पर Toyota (टोयोटा) का बैज लगा हुआ है। भले ही इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के टेस्टिंग किए जा रहे मॉडल में वैगन-आर के जैसी समानताएं हैं, लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स में काफी अंतर भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा की यह कार 2021 के आखिर तक या 2022 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन
लुक में है नयापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि बंपर, साइड प्रोफाइल, कार का फ्रंट लुक और अंडरबॉडी जैसे एलिमेंट्स वैगन-आर के लुक से बिलकुल भी मेल नहीं खाते हैं। लुक और डिजाइन के मामले में यह पूरी तरह से प्रेश है। कार में सामने की तरफ शार्प-लुकिंग स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन के साथ ऑल-एलईडी एक्सटीरियर लाइटिंग दी गई है। कार के अलॉय व्हील्स मारुति सुजुकी इग्निस में मिलने वाले व्हील्स के जैसे दिखते हैं। इसके साथ ही पहिए के बीच में टोयोटा की बैजिंग को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न ईवी वाला डिजाइन
मारुति वैगनआर ईवी की रीबैजिंग वाली इस कार का फ्रंट लुक मॉडर्न इलेक्ट्रिक कारों के डिजाइन जैसा है। जिसमें कम से कम वेंट और ग्रिल का इस्तेमाल किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार का बोनट वैगन-आर के जैसा ही है, लेकिन कार में रेडिएटर ग्रिल नहीं दिया गया है। Toyota EV में कूलिंग के लिए सिर्फ एक छोटा एयर डैम दिया गया है।
ड्राइविंग रेंज
फिलहाल कार के इंटीरियर की कोई तस्वीर सामने नहीं है, इसलिए केबिन के डिटेल्स के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल बैटरी, पावर को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार की रेंज की बात करें तो अनुमान है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। जब से इस कार के बिना ढंके हुए टेस्ट मॉडल को खुले तौर पर देखा गया है, तब से बाजार में ऐसी अटलकें लगाई जा रही हैं कि इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
मारुति टोयोटा की साझेदारी
बता दें कि टोयोटा और मारुति सुजुकी की साझेदारी के तहत मारुति सुजुकी की कई कारों को टोयोटा की बैजिंग के साथ लॉन्च किया जा चुका है। इससे पहले मारुति बलेनो को टोयोटा ग्लैंजा और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को टोयोटा अर्बन क्रूजर के नाम से लॉन्च किया गया था।