फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Toyota urban cruiser 2020 booking open from 22 august Toyota Urban Cruiser to get Li-ion battery for enhanced fuel efficiency Toyota Urban Cruiser SUV Booking from August 22 know features and details of sub compact suv

Toyota Urban Cruiser पर बड़ा दांव, SUV में होगी ली-आयन बैटरी, मिलेगा ज्यादा माइलेज

Fri, 21 Aug 2020 11:29 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Aug 2020 11:29 AM IST
सार

  • अर्बन क्रूजर में मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन सिर्फ ऑटोमैटिक वेरिएंट में ली-आयन बैटरी मिलेगी। इससे अर्बन क्रूजर के ऑटोमैटिक वेरिएंट को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। 
  • टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी की बुकिंग 22 अगस्त को शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
Toyota urban cruiser 2020 booking open from 22 august Toyota Urban Cruiser to get Li-ion battery for enhanced fuel efficiency Toyota Urban Cruiser SUV Booking from August 22 know features and details of sub compact suv
Toyota Urban Cruiser - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के अपने वर्जन Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के ऑटो ट्रांसमिशन वेरिएंट में ज्यादा माइलेज के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी) के साथ एडवांस्ड ली-आयन बैटरी दी जा रही है। कंपनी Toyota Urban Cruiser एसयूवी कार के लिए बुकिंग 22 अगस्त से शुरू करने वाली है। हालांकि यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से काफी मिलता जुलती हो सकती है, लेकिन भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में अर्बन क्रूजर को खुद के लिए एक जगह बनानी है। 
विज्ञापन

मार्च 2018 में, टोयोटा मोटर कॉर्प और सुजुकी मोटर कॉर्प (एसएमसी) ने भारतीय बाजार में हाइब्रिड और अन्य वाहनों के आदान-प्रदान के लिए हाथ मिलाया था। इस व्यवस्था के तहत एसएमसी से लिया गया ग्लैंजा के बाद अर्बन क्रूजर दूसरा वाहन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा ज्यादा माइलेज
अर्बन क्रूजर में मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन सिर्फ ऑटोमैटिक वेरिएंट में ली-आयन बैटरी मिलेगी जिसमें टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स की सुविधा मिल पाएगी। इससे अर्बन क्रूजर के ऑटोमैटिक वेरिएंट को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है, हालांकि इस वेरिएंट के माइलेज के आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

स्पेसिफिकेशंस
Urban Cruiser एसयूवी कार डिजाइन और लुक के मामले में अपनी छाप छोड़ सकता है। इस एसयूवी में क्रोम के साथ एक दो-स्लेट वेज कट डायनेमिक ग्रिल और एक ट्रेपोजॉइडल फॉग एरिया मिलेगा। कार के फ्रंट में डुअल-चैम्बर एलईडी प्रोजेक्टर हेड लाइट्स हैं, जिसमें इंडिकेटर्स के साथ डुअल-फंक्शन एलईडी डीआरएल मौजूद हैं। ग्राहकों को इस एसयूवी में 16 इंच के डायमंड-कट वाले अलॉय व्हील्स चुनने का विकल्प होगा। अर्बन क्रूजर एसयूवी में के-सीरीज 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा। 

फीचर्स
अर्बन क्रूजर एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके केबिन को डुअल-टोन डार्क ब्राउन ह्यूज से सजाया जाएगा। इस कार में इंजन पुश स्टार्ट / स्टॉप बटन, ऑटो एसी, रेन-सेंसिंग वाइपर, एंड्रॉइड ऑटो / एप्पल कारप्ले और स्मार्टफोन आधारित नेविगेशन के साथ स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन ऑडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

बुकिंग राशि
टोयोटा को भरोसा है कि अर्बन क्रूजर भारतीय बाजार में बहुत ही आकर्षक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपन जगह बनाने में कामयाब होगी। टीकेएम के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, नवीन सोनी ने कहा, "टोयोटा अर्बन क्रूजर युवा ग्राहकों के लिए हर वह चीज पेश करेगी, जिसकी वे चाहत रखते हैं और वैल्यू बढ़ाने वाले फीचर्स के साथ टोयोटा ब्रांड के मालिक होने की खुशी भी देगी।" 

टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी की बुकिंग 22 अगस्त को शुरू की जाएगी और संभावित खरीदार इस समय इसके लिए 11,000 रुपये का भुगतान कर इसे बुक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed