फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota launches innova touring sport

टोयोटा ने लॉन्च की इनोवा टूरिंग स्पोर्ट, जानें क्या है खासियत

Thu, 04 May 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 04 May 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
toyota launches innova touring sport

टोयोटा ने अपनी नई कार इनोवा टूरिंग स्पोर्ट लॉन्च कर दी है। लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी ने लाल रंग की कार अनव्हील की, इस कार में कई बदलाव किए है। कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें काले रंग का प्रीमियम ब्लैक फ्रंट ग्रिल दिया है। साथ ही नई इनोवा में स्मोक्ड क्रोम हेडलैंप और फॉग लैंप बेजेल दिया गया है। 

विज्ञापन


कंपनी ने गाड़ी में नया ब्लैक मेटल एलॉय व्हील भी दिया है। इसके साथ कार के फ्रंट और रियर बंपर में ब्लैक स्पॉयलर भी लगाया गया है। नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में 2.8 लीटर का डीजल इंजन और 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार 2.4 लीटर के डीजल इंजन के विकल्प में भी मौजूद है।
विज्ञापन


कार मैन्यूअल और ऑटोमेटिक दोनों ही प्रकार के गियरबॉक्स के विकल्प में आती है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट वाले ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और 5 स्पीड यूनिट वाले मैन्यूअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है कीमत

toyota launches innova touring sport

कार के इनटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक वूड और रेड स्ट्रेच के साथ नया स्टेयरिंग मिलता है। साथ ही कार के इंस्टूमेंटल पैनल में भी आपको रेड वूड का पैटर मिलता है। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में नई सीट मिलती है और इसके साथ ही आपको नया कंसोल बॉक्स भी मिलता है। कंपनी ने कार में सुरक्षा का काफी ख्याल रखा है।

नई इनोवा में आपको 7 एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ ही कार में एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूसन जैसे कई शानदार फीचर भी मौजूद हैं। कार की शुरुआती कीमत 17,79,000 रुपये रखी गई है। कार के टॉप मॉडल की कीमत 22,15,000 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed