{"_id":"5f829a338ebc3e9bec4821ab","slug":"special-two-wheeler-will-be-built-in-india-to-extinguish-the-fire-modi-government-approved-the-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब दोपहिया दमकल वाहनों से भी बुझाई जाएगी आग, बनेंगे स्पेशल व्हीकल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब दोपहिया दमकल वाहनों से भी बुझाई जाएगी आग, बनेंगे स्पेशल व्हीकल
Sun, 11 Oct 2020 11:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
देश में ऐसे कई इलाके हैं, जहां दमकल की गाड़ियों का पहुंचना लगभग नामुमकिन है। इसके अलावा कई बार ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे जान और माल की काफी क्षति होती है। इस परेशानी का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार देश में पहली बार दोपहिया वाहनों में अग्निशमन प्रणाली लगाने के मानकों को लागू करने जा रही है। आसान भाषा में समझें तो आने वाले समय में अब आप दोपहिया दमकल वाहन को आग बुझाते हुए देखेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
दोपहिया दमकल वाहन की मदद से घनी बस्तियों और संकरी गलियों में फायर फाइटर्स जल्दी और आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा वाहन का भारी ट्रैफिक जाम से निकल पर मौके पर पहुंचना भी आसान होगा। इससे दोपहिया दमकल वाहन आग लगने, आतंकी हमला, सड़क दुर्घटना, भूकंप और आपातकालीन स्थिति में तेजी से पहुंच कर अहम भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दोपहिया दमकल वाहनों को बनाने, बदलाव और कार्य संबंधित अंतिम मसौदा तैयार कर लिया है। इसके तहत अब वाहन में आग को बुझाने के लिए जरूरी उपकरण दिए जाएंगे। इसके अलावा उन सभी उपायों पर गौर किया जाएगा, जिससे इन वाहनों को विषम परिस्थितियों से लड़ने के लिए एक बेहतर विकल्प बनाया जा सके।
- दोपहिया दमकल वाहन में एक किलो का एक अग्निशामक और आग बुझाने के लिए कैमिकल होगा।
- वाहन की अधिकतम रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
- इसमें घोषणा के लिए लाउड स्पीकर्स लगाए जाएंगे।
- वाहनों पर नीले रंग की इमरजेंसी लाइट लगी होगी।
- वाहन पर सायरन या हूटर लगा होगा।
- वाहन को खड़ा करने के लिए बीच में और साइड में दो स्टैंड दिए जाएंगे।
दोपहिया दमकल वाहन को पूरी तरह से हाईटेक बनाया जाएगा। इसके अलावा इसे चलाने वाले कर्मियों को पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस वाहन को इस साल के अंत या फिर अगले साल की पहली तिमाही तक सड़कों पर उतार दिया जाएगा।