{"_id":"58fd92e04f1c1b876dc0bdfb","slug":"shanghai-motor-show-2017-auto-manufactures-revealed-their-skills","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंघाई मोटर शो में ऑटो कंपनियों ने दिखाया दम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
शंघाई मोटर शो में ऑटो कंपनियों ने दिखाया दम
amarujala.com- presented by : अमित द्विवेदी
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
शंघाई मोटर शो में सेल्फी लेती एक युवती।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सबसे बड़े ऑटो शो में शुमार शंघाई में दुनिया की लगभग हर बड़ी कंपनी ने हिस्सा लिया और इस दौरान अपने उत्पादों को दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार में प्रदर्शित किया। चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार का बाजार है। आपको जानकर हैरानी होगी जितनी कारें दुनिया के छह बड़े देश बेचते हैं उससे ज्यादा कारें अकेले चीन में हर साल बिकती हैं। इस बार के ऑटो शो में कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों पर अधिक रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें ः Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
विज्ञापन
इस मोटर शो में सुपरस्टार जैकी चैन भी मौजूद रहे और उन्होंने ब्यूइक वेलिटी 5 का ग्लोबल लॉन्च किया गया। यह एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। चीन की बड़ी कार बनाने वाली कंपनी डेन्ज़ा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार डेन्ज़ा ईवी 5 को भी पेश किया। इस मौके पर जर्मन कार कंपनी स्कोडा ने अपनी नई एसयूवी कोडियक प्रदर्शित की। शो के पहले ही दिन फोर्ड ने दुनियाभर में मशहूर अपनी मस्टैंग को लोगों को दिखाया। भारत में भी इस कार के राइट हैंड ड्राइव वर्जन को कंपनी बेच रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें ः New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान
चीन सरकार की नीतियों को सपोर्ट करने के लिए अधिकतर कार कंपनियों ने अपनी ईको फ्रेंडली कारों को पेश किया लेकिन यहां आए ज्यादातर दर्शक उस हॉल में नजर आए जहां भारी-भरकम सुपरकारें रखी गई थीं। शंघाई ऑटो शो में फ्रांस की कंपनी रेनो ने अपनी कॉन्सेप्ट कार आरएस 2027 पेश की। इस मौके पर होंडा की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा तो वहीं इलेक्ट्रिक रेसिंग कार नियो ईपी9 भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।