वीडियो: जब महिला इलेक्ट्रिक कार लेकर पहुंच गई पेट्रोल पंप, उसके बाद जो हुआ....
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए मशहूर टेस्ला की कार के साथ हुई इस घटना को देखकर लोग अपनी हॅंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, अमेरिका में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल डालने की कोशिश में लगी है।
यहां देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बहुत देर तक कार फ्यूल फिलर कैप न मिलने पर परेशान दिखी। इसके बाद महिला ने कुछ देर बाद अंदर जाकर कोई बटन दबाया जिससे कार का डिक्की खुल गई। इसी तरह धीरे धीरे ढ़ूढते ढ़ूंढते महिला उस स्थान पर पहुंची जहां से उसे चार्ज किया जा सकता है।
अब कहा जा सकता है शायद यह महिला भूल गई है कि वह एक इलेक्ट्रिक कार चला रही है। या महिला इस सोच में है कि ये एक हाइब्रिड कार है। बता दें, हाइब्रिड कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इंजन भी लगा होता है।
हालांकि बहुत देर तक परेशान होने के बाद महिला ने किसी को फोन किया, ताकि वो इसके बारे में जान सके। इसी बीच वीडियो बनाने वालों में से एक शख्स बाहर निकल आया और उसने महिला को बताया कि वह एक इलेक्ट्रिक कार है, और इसमें पेट्रोल नहीं भरा जा सकता।