फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Bikes will be maintain to cheaper, now ownership cost will be cheaper by 40%

अब Royal Enfield की बाइक्स जेब पर नहीं पड़ेंगी भारी, सर्विस कराना हुआ बेहद सस्ता

Sat, 10 Aug 2019 05:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 10 Aug 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Bikes will be maintain to cheaper, now ownership cost will be cheaper by 40%
Royal Enfield Bullet ES 350X - फोटो : royal enfield

350सीसी ऊपर की बाइक्स बनाने के लिए मशहूर रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की सर्विसिंग पर अब आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि उसकी नई योजना के मुताबिक सर्विसिंग कॉस्ट में 40 फीसदी की कमी आएगी। कंपनी ने हाल ही में 350सीसी एंट्री सेगमेंट में कम कीमत में नई बाइक्स को लॉन्च किया है।      

विज्ञापन

 

महंगी पड़ती थी सर्विस

कंपनी ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल्स की नए ग्राहकों को लुभाने और सर्विसिंग कॉस्ट कम करने के लिए नई पहल की है। जिसके बाद रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की सर्विस कराना बेहद सस्ता हो जाएगा। अभी तक लोग रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के महंगी होने और ज्यादा सर्विसिंग कॉस्ट के चलते खरीदने से घबराते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस पर होने वाले खर्च में 40 फीसदी की कमी

कंपनी ने अपनी सभी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर्स में नई टेक्नोलॉजी के मुताबिक सर्विस करना शुरू कर दिया है। अब सर्विसिंग के दौरान नए तरह के सेमी-सिथेंटिक ऑयल का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे न केवल ऑल चेंज कराने का अंतराल बढ़ेगा, बल्कि सर्विस भी जल्दी-जल्दी नहीं करानी होगी। फिलहाल बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड में 3 महीने या 3,000 किमी पर सर्विस करानी होती है। जिसके बाद अब 6 महीने या 5,000 किमी पर सर्विस करानी होगी। जिससे सर्विस पर होने वाले खर्च में 40 फीसदी की कमी आएगी।
 

विज्ञापन

12 महीने या 10,000 किमी बदलेगा ऑयल

वहीं ऑयल भी 6 महीने/ 5000 किमी की बजाय 12 महीने या 10,000 किमी के बाद बदलवाना होगा। जिससे तीन सालों में 40 फीसदी तक सर्विसिंग कॉस्ट में कमी आएगी। नया सर्विस इंप्रूवमेंट प्रोग्राम बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड पर लागू होगा। साथ ही, कंपनी ने 250 नए रॉयल एनफील्ड स्टूडियो स्टोर खोलने का एलान भी किया है। फिलहाल कंपनी के देशभर में 930 डीलरशिप टचप्वाइंट्स हैं।         
 

कंपनी की लांच की नई बाइक्स

वहीं कंपनी ने शुक्रवार को एंट्री लेवल बुलेट प्लेटफॉर्म में नए मॉडल्स लॉन्च किए थे और कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। रॉयल एनफील्ड 350X और रॉयल एनफील्ड ES 350X की कीमत रेगुलर वेरियंट्स से 10 हजार रुपये कम रखी गई है। Bullet 350X की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये और Bullet ES 350X की कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed