फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault Triber buy cheapest mpv and get all the coolest features

20.5 kmpl का माइलेज देती है यह फैमिली कार, 5 लाख रुपये से भी सस्ती है कीमत

Sun, 23 Feb 2020 01:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 23 Feb 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Renault Triber buy cheapest mpv and get all the coolest features
Renault Triber - फोटो : Renault India

आज हम आपके लिए एक ऐसी कार लेकर आए हैं जिसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। पिछले साल लॉन्च हुई इस कार को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है, जहां भारतीय बाजार में इसकी धुंआधार बिक्री हो रही है। हम बात कर रहे हैं Renault India (रेनो इंडिया) की नई मल्टी परपज व्हीकल (MPV) Renault Triber की जिसके जनवरी 2020 तक 24,142 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त 2019 में Renault Triber भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। MPV सेगमेंट में यह सबसे सस्ती कारों में से एक है। आज हम आपको इस गाड़ी की माइलेज, इंजन, परफॉर्में, ब्रेक, सस्पेंशन, डायमेंशन से लेकर कीमत तक के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर Renault Triber के सभी बड़े फीचर्स पर,

विज्ञापन

Renault Triber buy cheapest mpv and get all the coolest features
Renault Triber - फोटो : Renault India
  • माइलेज- Renault Triber में 20.5 kmpl का माइलेज मिलता है।
  • वेरिएंट्स- Renault Triber भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में आती है। इनमें RXE, RXL से लेकर RXT और RXZ तक शामिल है।
  • इंजन- Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, मल्टी प्वाइंट फ्यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया है।
  • परफॉर्मेंस- Renault Triber का इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • फ्यूल क्षमता- Renault Triber में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • ब्रेक्स- Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
  • सस्पेंशन- Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग और McPherson Strut के साथ लोवर ट्राइएंगल दिया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam Axle सस्पेंशन दिया है।
विज्ञापन

डायमेंशन- Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसके लाइफ मोड में 625 लीटर का बूट स्पेस और ट्राइब मोड में 84 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कीमत- Renault Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है, जो इसके RXZ वेरिएंट पर 6.49 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed