फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault India recalled its best-selling Kwid in India

रेनो इंडिया ने वापस मंगाई अपनी बेस्ट सेलिंग Kwid, ये है वजह

Tue, 23 Jan 2018 10:43 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Renault India recalled its best-selling Kwid in India
2018 Renault Kwid special edition
फ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी रेनो इंडिया ने भारत में अपनी बेस्ट सेलिंग कार क्विड को वापस मंगाया है। कंपनी ने ऐसा कार के स्टीयरिंग रैक में आई कमी सुधारने के लिए किया है। हालांकि रेनो इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान जारी अभी नहीं बताया गया कि यह दिक्कत कितनी गाड़ियों में है। लेकिन ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परेशानी कार के 800सीसी वैरिएंट में आ रही है। 
विज्ञापन


कंपनी ने प्रभावित कारों के मालिकों को एक पत्र लिखकर बताया कि वो नजदीकी रेनो सर्विस सेंटर जाकर इस दिक्कत को दूर करा सकते हैं। इस दौरान सर्विस सेंटर पर स्टीयरिंग सिस्टम और इसकी सेफ्टी को पूरी तरह चेक किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि रेनो क्विड भारत में कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। पहले इस कार को 800 सीसी इंजन के साथ ही लाया गया था, और बाद में 1000 सीसी इंजन वाली क्विड भी बाजार में लॉन्च की गई थी। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो और हुंडई EON जैसी कारों के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed