फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Redesigned for over-the-top fun: the new Audi A3 Cabriolet drops its top in India

A3 Cabriolet को ऑडी ने 48 लाख में पेश किया

Wed, 08 Feb 2017 02:47 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Redesigned for over-the-top fun: the new Audi A3 Cabriolet drops its top in India
नई ऑडी ए 3 कैब्रियोले - फोटो : Audi India
ऑडी ने अपनी बहुप्रतीक्षित लग्जरी कनवर्टिबल- नई ऑडी ए 3 कैब्रियोले को लांच कर दिया है। नई कैब्रियोले में ऑडी ने लाइटवेट कंस्ट्रक्शन के साथ बेस्ट-इन-क्लास सेफ्टी, आराम और परफॉरमेंस देने का दावा किया है। इसकी कीमत 47,98,000 रुपये एक्सशोरूम, दिल्ली है।
विज्ञापन

  ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने इस अवसर पर बताया कि, ’’ऑडी ए3 कैब्रियोले को भारत में हमने पहले 2014 में प्रदर्शित किया था जिसे युवा वर्ग से काफी सफलता मिली। एक एक सफल कॉम्पैक्ट लक्जरी कनवर्टिबल है  अब इसमें नए इंजन के तथा नए डिजाइन किए गए हैडलाइट्स व टेल लाइट्स को जोड़ा गया है। यह अब और भी खूबसूरत व आकर्षक बन गई है। हमें उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को यह पसंद आएगी।’’
विज्ञापन


ऑडी ए3 कैब्रियोले की विशेषताएं
  • इसमें 1.4 लीटर का टीएफएसआई सिलेंडर ऑन डिमांड इंजिन लगा है जो कि 150 एचपी की शक्ति व 250 एनएम का टॉर्क देती है। 
  • ऑडी का दावा है कि यह कार 19.20 किमीप्रली का माइलेज देती है। 
  • 4423 मिलीमीटर लंबी इस कार का व्हीलबेस 2595 मिलीमीटर का है
  • इसमें नई डेटाइम रनिंग हेडलाइट लगाई गई है साथ ही पीछे लगी ‌रियर एलईडी लाइट में टर्न सिग्नल इंस्टॉल किए गए हैं
  • इसमें 7 इंच का एमएमआई कलर डिस्‍प्ले स्क्रीन लगा है जो कि 11 मिलीमीटर मोटा है।
  • इसके साथ ही इसमें ऐरोप्लेन जैसे दिखने वाले चार बड़े गोलाकार एयर वेंट दिए गए हैं
  • इसकी सीटें अब मिलानो लेदर अपहोल्सट्री से सुसज्जित हैं जो की काफी आरामदायक होती हैं। 
  • सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो इसमें आपको ईबीडी के साथ एबीएस, पांच एयरबैग, सामने और पीछे के तरफ ऑडी पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरे जैसे जरूरी फीचर दिए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed