{"_id":"5bfa26a9bdec22418c7a7b8c","slug":"premium-suv-of-mahindra-alturas-g4-launch-in-india-know-all-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा ने लांच की प्रीमियम SUV Alturas, लुक्स से लेकर फीचर्स तक सभी लग्जरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा ने लांच की प्रीमियम SUV Alturas, लुक्स से लेकर फीचर्स तक सभी लग्जरी
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
New Mahindra alturas
महिंद्रा ने अपनी नई फुल साइज प्रीमियम एसयूवी Alturas को भारत मे लांच कर दिया है। यह नई कार SsangYong Rexton SUV से इंस्पायर्ड है। यानि कह सकते हैं कार को रैक्स्टन के स्थान पर उतारा गया है। कंपनी ने इस कार को बेहतरीन लुक्स और लग्जरी फीचर्स से लैस किया है।
महिंद्रा ने नई एसयूवी में BS-VI मानकों वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 178 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
कार में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा कार में विकल्प के तौर पर 4*4 ड्राइव भी उपलब्ध कराया गया है। हालांकि कार में अभी पेट्रोल इंजन और मैन्युअल गियरबॉक्स मिलने की कोई जानकारी नहीं हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार के टॉप वेरियंट में 9 एयरबैग्स दिए हैं, साथ ही कार को ABS,EBD और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
बात करें, कीमत की तो Alturas की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए रखी गई है, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 29.95 लाख रुपए है। हालांकि कार के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, इसुज़ु एमयू-एक्स, स्कोडा कोडिएक जैसी कई कारें मौजूद हैं।