फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Passenger vehicle sales up 14 percent and two wheelers rise 17 percent in october

यात्री वाहनों की बिक्री 14 फीसदी और दोपहिया की 17 फीसदी बढ़ी

Thu, 12 Nov 2020 02:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 02:20 AM IST
सार

  • सियाम ने कहा...त्योहारी सीजन में अच्छी मांग से अक्तूबर में बिक्री में रही तेजी
  • 3,10,294 यात्री वाहन बिके पिछले महीने, तिपहिया में 61 फीसदी गिरावट

विज्ञापन
Passenger vehicle sales up 14 percent and two wheelers rise 17 percent in october
bike and car

विस्तार

देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री इस साल अक्तूबर में 14.19 फीसदी बढ़कर 3,10,294 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल के समान महीने में कुल 2,71,737 यात्री वाहन बिके थे।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 16.88 फीसदी बढ़कर 20,53,814 इकाई रही। अक्तूबर, 2019 में कुल 17,57,180 दोपहिया वाहन बिके थे।
विज्ञापन



आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 13,82,749 मोटरसाइकिल बिके। यह आंकड़ा पिछले साल के समान महीने से 23.8 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान स्कूटर बिक्री 1.79 फीसदी बढ़कर 5,90,507 इकाई पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, तिपहिया वाहनों की बिक्री 60.91 फीसदी घटकर 26,187 इकाई रह गई। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, त्योहारी सीजन में कुछ क्षेत्रों में अच्छी मांग की वजह से सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में वाहन बिक्री में तेजी देखने को मिली है।


पिछले महीने थोक बिक्री के आंकड़े बेहतर रहे क्योंकि दिवाली में मजबूत मांग की तैयारी के लिए डीलरों ने अधिक संख्या में गाड़ियां मंगाई हैं। इससे पहले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बताया था कि अक्तूबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 8.8 फीसदी घटकर 2,49,860 इकाई रही थी।

इन कंपनियों की बिक्री में तेजी

कंपनी बिके वाहन तेजी

कंपनी वाहनों की संख्या इतने फीसदी बिके वाहन
मारुति 1,63,656 17.64 फीसदी
ह्यूंडई 56,605 13.9 फीसदी
किया मोटर्स 20,621 61.25 फीसदी
हीरो मोटोकॉर्प 7,91,137 34.78 फीसदी
होंडा मोटरसाइकिल 4,94,459 1.36 फीसदी
टीवीएस मोटर कंपनी 3,01,380 19.27 फीसदी


कृषि आय बढ़ने से ट्रैक्टर की बिक्री में 12 फीसदी तक तेजी
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में उम्मीद से बेहतर सुधार हो सकता है। इसकी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 10-12 फीसदी तक रहेगी, जबकि पहले बिक्री में एक फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया गया था।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, कोरोना के बावजूद कृषि आय बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, भारत के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में खरीफ की बुवाई बढ़ने एवं बेहतर मानसून के कारण ट्रैक्टर की मांग बढ़ सकती है।


क्रिसिल के निदेशक गौतम शाही ने कहा कि केंद्र की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने से कृषि आय को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ट्रैक्टर की बिक्री में तेजी जारी रखने में मदद मिलेगी। अप्रैल-सितंबर, 2020 के दौरान ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed