फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Passenger vehicle sales fell in july 15000 people lost their jobs in two months

देश में ऑटो सेक्टर पर छाया मंदी का कहर, 15 हजार लोगों ने गंवा दी नौकरी

Wed, 14 Aug 2019 12:36 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 14 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle sales fell in july 15000 people lost their jobs in two months
automobile sector - फोटो : Social

ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों की गिरती बिक्री का सिलसिला पिछले नौ महीनों से लगातार जारी है। इस साल जुलाई में वाहनों की बिक्री में पिछले 19 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। SIAM के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में 18.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

राहत पैकेज की गुहार

सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने कहा कि यदि मंदी का दौर आगे भी जारी रहा, तो इसका असर देश की जीडीपी पर भी पड़ेगा। ऐसे में ऑटो उद्योग को वापस पटरी पर लाने और बिक्री में आ रही गिरावट को रोकने के लिए राहत पैकेज की बहुत जरूरत है। स्थिति में सुधार के लिए उद्योग ने जीएसटी दरों को भी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी पर करने की मांग की है। वहीं बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑटो सेक्टर भी कई दूसरे उपायों पर भी काम कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री घटी

सियाम के मुताबिक नौ महीनों से लगातार घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल जुलाई महीने में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 30.9 फीसदी गिरी है और यही वजह से कि बड़े पैमाने पर लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री गिरी

इस साल जुलाई महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.82 फीसदी गिरकर 15,11,692 यूनिट्स रह गई। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,17,406 यूनिट्स का रहा था। इसके अलावा जुलाई में ही 20,0790 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 29,0930 यूनिट्स का था। इतना ही नहीं इस साल जुलाई महीने में हेवी, मीडियम और लाइट कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री भी 25.71 फीसदी कम हुई।

15,000 लोगों को नौकरी से निकाला

सियाम के मुताबिक ऑटो सेक्टर पर छाई इस मंदी की वजह से 300 डीलरों को अपना धंधा बंद करना पड़ा और इसकी वजह से लाखों लोगों की नौकरी चली गई। पिछले दो महीनो में 15,000 लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। हालांकि इनमें अधिकांश नौकरियां अस्थाई और कैजुअल स्तर की हैं। इतना ही नहीं कंपोनेंट उद्योग में भी लाखों लोगों की नौकरियां संकट में हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed