फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pakistan Daewoo Express and China Skywell Automobile has signed a deal to collaborate and launch electric vehicles this year pakistan automobile industry pakistan automobile company

पाकिस्तान ने चीन से मिलाया हाथ, इस साल लॉन्च करेगा इलेक्ट्रिक वाहन और बसें

Thu, 27 Aug 2020 04:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2020 04:33 PM IST
सार

  • स्काईवेल ऑटोमोबाइल्स पहले चरण में पाकिस्तानी बाजार के लिए अपनी इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी।
  • दूसरे चरण में, पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए एक विनिर्माण प्लांट स्थापित करेगी। 

विज्ञापन
Pakistan Daewoo Express and China Skywell Automobile has signed a deal to collaborate and launch electric vehicles this year pakistan automobile industry pakistan automobile company
Pakistan's minister of Science and Technology during the signing of the deal between Daewoo Express and Skywell Automobile - फोटो : Twitter/@fawadchaudhry

विस्तार

पाकिस्तान की Daewoo Express (देवू एक्सप्रेस) और चीन की Skywell Automobile (स्काईवेल ऑटोमोबाइल) ने इस साल इलेक्ट्रिक बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन समेत इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने के लिए सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर घोषणा की कि यह डील 'पाकिस्तान में सार्वजनिक परिवहन के भविष्य को आकार देगा।' उन्होंने यह भी कहा, "इस साल से पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हो जाएंगी और तीन साल में ये बसें पूरी तरह से पाकिस्तान में बननी शुरू हो जाएंगी।"  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रणनीतिक गठबंधन समझौते के तहत, स्काईवेल ऑटोमोबाइल्स और देवू एक्सप्रेस पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक बसों और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने और देश में एक तकनीकी सहायता बेस बनाने के लिए सहयोग करेंगे। स्काईवेल ऑटोमोबाइल्स पहले चरण में पाकिस्तानी बाजार के लिए अपनी इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी और दूसरे चरण में, पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए एक विनिर्माण प्लांट स्थापित करेगी। 
विज्ञापन

स्काईवेल ऑटोमोबाइल के सीईओ ने एक वीडियो लिंक के जरिए बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच इस तरह के समझौते से पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल उद्योग को आधुनिक लाइनों पर काम करने में मदद मिलेगी और ऊर्जा आधारित वाहनों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान में नई ऊर्जा वाहनों नीति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक विशेष वाहन और लॉजिस्टिक की वैश्विक बाजारों में एक बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है।" 

देवू के प्रतिनिधि शेरियार हुसैन ने कहा, "हमने पेशावर की बीआरटी बसों और अब हाइब्रिड से लेकर इलेक्ट्रिक बसों को देखा है। इन सबसे ऊपर, हमारे पर्यावरण पर इसका प्रभाव काफी सकारात्मक होगा।"

समारोह के दौरान, फवाद चौधरी ने यह भी आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रिक बाइक और तीन-पहिया वाहनों पर भी काम चल रहा है, और चार-पहिया वाहनों के लिए एक नीति को भी कुछ दिनों के अंदर अंतिम रूप दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed