फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   online new car purchase in india car sale online car purchase and delivery online car booking automobile industry in india

लॉकडाउन के बाद कारों की होगी बंपर बिक्री, ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन खरीदेंगे वाहन: रिपोर्ट

Sun, 03 May 2020 12:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 03 May 2020 12:29 PM IST
सार

Covid-19 (कोरोना वायरस) संकट के बाद वाहनों की बिक्री के पारंपरिक तरीके में बदलाव आ सकता है। ग्राहक कारों की ऑनलाइन खरीद की ओर रुख कर सकते हैं। 

विज्ञापन
online new car purchase in india car sale online car purchase and delivery online car booking automobile industry in india
car sale online - फोटो : Social

विस्तार

परामर्शक कंपनी ईवाई की एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस महामारी से निकलने के बाद उपभोक्ता 'संपर्करहित' खरीद को प्राथमिकता देंगे। यानी वे शोरूम जाने के बजाय कारों की ऑनलाइन खरीद करना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन

ईवाई की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के बाद भी लोग संक्रमण के डर और साफ-सफाई की कमी को लेकर खुद के वाहनों का इस्तेमाल अधिक करेंगे। यानी वे सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन से कहीं आना-जाना चाहेंगे। इससे कारों की बिक्री में गिरावट का रुख पलट सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवाई का कहना है कि ऐसे में खुदरा वाहन क्षेत्र को वर्चुअल बनना पड़ेगा और खुद को उपभोक्ता के व्यवहार में आए बदलावों के अनुकूल ढालना होगा। 
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है, "इस बात में कोई संदेह नहीं है कि कोविड-19 संकट के बाद ग्राहकों का झुकाव ऑनलाइन खरीदारी की ओर होगा। वे खरीद के संपर्करहित तरीके को पसंद करेंगे। संभवत: वाहन भी इसी श्रेणी में आएंगे।" 

ईवाई ने कहा कि अभी भारतीय किसी कार के बारे में जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन शोध करते हैं। लेकिन जागरूकता, विकल्पों और लचीलेपन की कमी की वजह से ऑनलाइन कारों की बिक्री नहीं के बराबर है। 

चीन में हाल में हुए एक अध्ययन का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण के डर और सार्वजनिक परिवहन माध्यमों में साफ-सफाई कमी की वजह से लोग अब खुद के वाहन का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। "कोविड-19 संकट की वजह से जो एक विशेष बदलाव आया है कि वह यह कि लोग अब साझा या सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के स्थान पर व्यक्तिगत वाहनों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।" 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वजह से कारों की बिक्री में गिरावट का रुख पलट सकता है। इसके साथ ही अब उपभोक्ता धारणा भी बदलेगी। ऐसे में कारों की ऑनलाइन बिक्री में तेजी आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed