फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Nissan Magnite received four star rating by ASEAN NCAP

सड़क हादसे के दौरान कितनी सुरक्षित है Nissan Magnite? मिले हैरान करने वाले नतीजे

Fri, 01 Jan 2021 01:59 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite received four star rating by ASEAN NCAP
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

Nissan Magnite सड़क हादसे के दौरान कितनी सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लॉन्च के बाद से अब तक में इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इसकी भारी मांग का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के कई वेरिएंट्स पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में हाल ही में ASEAN-NCAP ने इस कार के सुरक्षा फीचर्स को लेकर कार क्रैश टेस्ट किया। सबसे पहले बता दें कि ASEAN-NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी। 

विज्ञापन

ASEAN-NCAP की तरफ से Nissan Magnite को कार क्रैश टेस्ट में 5 में से 4 स्टार मिला है। हालांकि, अभी कैटेगरी और वेरिएंट्स के हिसाब से इसे कितने अंक मिले है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। निसान अपनी Magnite को एक्सक्लूसिवली भारत में बनाती है और अभी इसका निर्यात शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली ही Magnite  है जिसका क्रैश परीक्षण किया गया है। 

भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। यह एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी इनका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकते हैं, जो 31 दिसंबर 2020 से पहले इसे बुक करेंगे। कार की मांग का असर इसके वेटिंग पीरियड पर पड़ रहा है, जहां चुनिंदा वेरिएंट्स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।

Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प मिलेगा, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

इससे पहले निसान ने अपनी Magnite के सभी इंजन की ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल इफिशियंसी जारी की। इसके मुताबिक टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके CVT मॉडल में ग्राहकों को 17.7 kmpl का माइलेज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed